आपकी सरकार आपके द्वार योजना के तहत ग्राम करवड में विकासखण्ड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन होगा | Apki sarkar apkie dwar yojna ke tahat gram karvad main

आपकी सरकार आपके द्वार योजना के तहत ग्राम करवड में विकासखण्ड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन होगा


पेटलावद (संदीप बरबेटा)  - आपकी सरकार आपके द्वार योजना के तहत पेटलावद तहसील के ग्राम करवड में 26 फरवरी को विकासखण्ड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने अवगत कराया कि कार्यक्रम के प्रथम भाग के रूप में चयनित झाबुआ विकासखण्ड के एक गांव का चयन कर समस्त जिला अधिकारी गांव का आकस्मिक भ्रमण करेगे। भ्रमण के लिए 20 दल गठित किये गये है। यह दल अपने-अपने वार्ड में जाकर आम जनता की समस्याएं सुनेगें। साथ ही भ्रमण के दौरान गांव में मौजूद शासकीय संस्थाओ यथा स्कूल, आगनवाडी केन्द्र, छात्रावास, उचित मूल्य की दुकान, चिकित्सालय, ग्राम पंचायत कार्यालय आदि का निरीक्षण करेगे और माध्यान्ह भोजन कार्यक्रम आगनवाडी केन्द्र में पोषण एवं वितरण स्कूल में शिक्षण कार्य आदि का भी जायजा लिया जावेगा। भ्रमण कार्यक्रम सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे से विकासखण्ड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर रखा जावेगा। कलेक्टर श्री सिहापा ने विभिन्न विभागो के जिला अधिकारियो को निर्देश दिये है कि वे निर्धारित समय पर कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित होना सुनिश्चित करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post