विधायक निधि से 4 निर्माण कार्य स्वीकृत | Vidhayak nidhi se 4 nirman kary swikrit

विधायक निधि से 4 निर्माण कार्य स्वीकृत


उज्जैन (रोशन पंकज) - तराना विधायक श्री महेश परमार ने विधायक निधि से तराना एवं माकड़ोन नगर में चार निर्माण कार्य स्वीकृत किये हैं, जिनकी लागत 13 लाख 28 हजार रुपये है। स्वीकृत किये गये कार्यों में नगर पंचायत तराना के शमशान में टीन शेड निर्माण कार्य हेतु एक लाख 52 हजार रुपये, माकड़ोन में वार्ड-7 में सभा मण्डप निर्माण हेतु दो लाख 49 हजार रुपये, वार्ड-10 में सभा मण्डप निर्माण हेतु दो लाख 49 हजार रुपये तथा नगर पंचायत माकड़ोन में कड़ोदिया रोड पर शमशान शेड निर्माण हेतु छह लाख 78 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत की गई कुल राशि में नगरीय निकाय द्वारा दिया जाने वाला अंशदान भी शामिल है। सभी निर्माण कार्य की क्रियान्वयन एजेन्सी सम्बन्धित नगर पालिका को बनाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post