मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन 28 को
शहडोल (अरविन्द द्विवेदी) मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन 28 फरवरी 2020 को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को ऐतिहासिक स्वरूप दिए जाने के संबंध में शनिवार को स्थानीय उच्च विश्राम गृह में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अली, अध्यक्ष मंडल के सचिव मनोज द्विवेदी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल बतौर अतिथि मौजूद रहे। वहीं बैठक की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने की।
बैठक में सम्मेलन के साथ-साथ कार्यशाला आयोजित करने तथा इसके लिए बाहर से विशिष्ट पत्रकारों को मार्गदर्शन हेतु आमंत्रित करने का निर्णय भी लिया गया। संभागीय सम्मेलन के लिए आयोजन समिति गठित करते हुए संयोजक संभागीय अध्यक्ष अजीत मिश्रा और सह संयोजक संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा को बनाया गया। साथ ही संभागीय महासचिव कृष्णा तिवारी, जिला इकाई शहडोल के अध्यक्ष राहुल सिंह राणा, महासचिव अनिल द्विवेदी, जिला इकाई उमरिया के अध्यक्ष बाबा पाठक, महासचिव इरशाद खान, जिला इकाई अनूपपुर के अध्यक्ष मुकेश मिश्रा तथा महासचिव कमलेश मिश्रा को आयोजन समिति में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। बैठक में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के शहडोल संभाग के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, संभागीय पदाधिकारी व जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Tags
dhar-nimad
