आगामी 14 फरवरी वैलेंटाइन डे की जगह मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने का संकल्प लिया
रानापुर (ललित बंधवार) - नगर के सुभाष चौपाटी पर माघी पूर्णिमा के पावन पर्व पर एक दिवसीय सत्संग आयोजित किया गया। संत श्री आसारामजी बापू के कृपा पात्र शिय्ष श्री रामा के सानिध्य में महाराज ने सत्संग प्रेमियों को बताया कि मानव जीवन को सफल बनाने के लिए प्रभु की भक्ति में लीन रहो और थोड़ा सा समय निकाल कर अपना जीवन सफल बनाएं। उन्होंने शाकाहारी और नशामुक्त होने का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मैंने जय गुरुदेव नाम का जहाज इस धरती पर लगा दिया है जो लोग इस जहाज पर चढ़ जाएंगे जन्म -मरण की पीड़ा से छुटकारा पा जाएंगे। मौत के समय अगर जय गुरुदेव नाम पुकारा जाए मुसीबत के समय में जय गुरुदेव नाम से मदद मिलेगी, परीक्षा करके देख लेना। मानव शरीर की महिमा जब इस धरती पर संत, महात्मा, फकीर आते हैं सब जीवों को समझाने का प्रयास किया करते हैं इंसान यह शरीर जो आपको मिला है यह किराए का मकान है, सांसों की पूंजी गिनती में दी गई है, जब आप महात्माओं के सत्संग में जाएंगे तो महात्मा आपको सब कुछ समझा देंगे कि आत्मा की बैठक कहां होती है, जन्म से पहले कहां थी, मरने के बाद कहां जाएंगे। आत्मा का सच्चा साथी कौन होता है, जीते जी आत्मा को जगा कर परमात्मा के पास कैसे जाया जा सकता है। आत्मा को सुखी रखने के लिए आत्मा का धन कैसे कमाया जा सकता है सब कुछ छूट जाएगा।
मातृ-पितृ पुजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कार्यक्रम के दौरान सत्संग पंडाल में ही मातृ-पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, सभी बच्चों ने सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता-पिता का पूजन किया। जब सभी बच्चें अपने माता-पिता का पूजन कर रहे थे। उस समय सभी की आंखें छलक गईं। समारोह में अद्भूत नजारा तब दिखा जब संतान अपने माता-पिता के सिर पर तिलक लगाकर परिक्रमा कर रहे थे। माता-पिता को फूलों का माला पहनाया गया। चरण पर सिर रखकर आशीर्वाद मांगा। मां-पिता की आरती की। अंत में मां-पिता ने अपने पहने हुए माला को खोलकर बच्चें को पहनाकर उन्हें गले लगा लिया। यह दृश्य सबके हृदय को छू गया। सभी के आंखों से आंसू छलक गए। आयोजन योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ रानापुर द्वारा आयोजित किया गया जमुनालाल सोनी, जीवन भाई छगनलाल प्रजापति ,दीपक सोनी, रामेश्वर नायक ,उदय नायक ,जगदीश प्रजापत, मुकेश परमार मुकेेश मेडा गुलाब सीमा परिहार दिवान मेडा पिंटू लाल मीणा मदन वसुनिया ,प्रताप चौहान, जितेंद्र मिनामा आदी का सहयोग सराहनीय रहा ।
Tags
jhabua

