विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं आनंद मेले का भव्य आयोजन | Vigyan model pradarshani evam anand mele ka bhavy ayojan

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं आनंद मेले का भव्य आयोजन


बोरगांव (गयाप्रसाद सोनी) - औद्योगिक क्षेत्र नगर बोरगांव में स्थित लिटिल स्टेप हिंदी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल बोरगांव परिसर में  गुरुवार को 30 छात्र- छात्राओं के द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के विज्ञान मॉडलों की विज्ञान प्रदर्शनी मेला आयोजित किया गया। इस दाैरान स्कूल में अध्यनरत छात्र - छात्राओं ने शिक्षकों के द्वारा दिए गए कई विषय पर विज्ञान मॉडल, एग्रीकल्चर मॉडल, उद्योग में प्रदूषण मॉडल सहित कई विषयों पर शिक्षा में सहायक सामग्री की प्रदर्शनी का मेला में प्रदर्शन किया गया विज्ञान प्रदर्शनी मेला में शामिल होने के लिए स्कूल में अध्यनरत छात्र - छात्राओं ने शिक्षकों के द्वारा दिए गए विषय पर विज्ञान मॉडल,  सहित अन्य विषय के मॉडल तैयार करके मेला की प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए। इसमें स्कूल के प्राचार्य अनिल खमंंबोलकर, कैलाश धकाते, सहित संबंधित शिक्षकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए छात्र- छात्राओं को संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि छात्र जीवन में हुनरमंद होने से ही बड़े होकर बड़े बड़े वैज्ञानिक बनते है। जिन छात्रों ने प्रदर्शनी में भाग लिया हो सकता है इनमें से ही कोई वैज्ञानिक बनकर अपने परिवार, स्कूल और शहर का नाम रोशन करें। परंपरागत स्त्रोत के विकास के लिए व्यापक सोच तैयार करने की आवश्यकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post