लंबे अंतराल के बाद महू नीमच रोड का पैच वर्क शुरू | Lambe antaral ke bad mahu nimach road ka pech work

लंबे अंतराल के बाद महू नीमच रोड का पैच वर्क शुरू

लंबे अंतराल के बाद महू नीमच रोड का पैच वर्क शुरू

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर महू नीमच रोड कि लंबे समय से दयनीय स्थिति हो रही थी। पीथमपुर से घटाबिल्लौद तक जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे थे। टोल टैक्स लेने वाली कंपनी सक्रिय हुई और रोड का पैच वर्क शुरू कर दिया। सेक्टर नंबर एक आईसर चौराहा ब्रिज से लेकर कार्य शुरू किया गया। इसी के चलते सेक्टर नंबर 3 कुटी चौराहे के नजदीक ब्रिज फोरलेन पर पैच वर्ग किया जा रहा है। आगामी दिनों मैं महू नीमच फोरलेन रोड पर हुए सभी गड्ढों को भर दिया जाएगा पिछले एक वर्ष से लोग रोड की दुर्दशा के कारण परेशान थे। अब रोड की मरम्मत होने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। वही आईसर ब्रिज तथा सागौर कुटी ब्रिज के सर्विस रोड की मरम्मत का कार्य भी आगामी दिनों में किया जाएगा। इस समाचार को आज तक 24 ने  प्रकाशित किया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post