विधायक का जन्मदिन धूम धाम से मनाया
राजोद (शक्ति सिंह) - ग्राम संदला में क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह जी दत्ती गांव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे। 51 किलो के हार से धारसीखेड़ा वालों ने स्वागत किया एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी शुभकामनाओं के दौर के बाद सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी ।मंच पर लोकसभा प्रत्याशी रहे श्री दिनेश जी गिरवाल श्री धर्मेंद्र सिंह जी नाथावत, श्री ओम बन्ना संदला, कमल सिंह जी पटेल, संजय पटेल, राजेश क सानिया दशरथ सिंह जी पटेल रवि प्रताप सिंह जी एवं क्षेत्र से आए हुए लोग उपस्थित थे। विधायक जी ने अपने उद्बोधन में क्षेत्र के लिए 15 सौ करोड़ रुपए की विशेष सौगात कीबात कही इससे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। संचालन मनोज कवि द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन जितेंद्र जी चौधरी द्वारा किया गया।
Tags
dhar-nimad