शीतला माताजी के मंदिर का बदलेगा स्वरूप लेगा भव्य आकार | Shitlamataji ke mandir ka badlega swarup

शीतला माताजी के मंदिर का बदलेगा स्वरूप लेगा भव्य आकार

माँ की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों में लगा प्रजापति समाज

शीतला माताजी के मंदिर का बदलेगा स्वरूप लेगा भव्य आकार

थांदला (कादर शेख) - कहते है जब से थान्दला नगर बसा है उसके पूर्व से शीतला माताजी का अस्तित्व यहाँ स्थापित है। नगर के लगभग हर हिन्दू घर परिवार में हर मांगलिक प्रसंग पर तो माताजी की पूजा की जाती है वही किसी व्यक्ति खासकर बच्चों में माताजी निकलने पर (चिकनपॉक्स) माताजी का चरणामृत चमत्कारिक औषधि की तरह काम करता है। ऐसा कोई घर नही होगा जहाँ माताजी की कृपा नही हो। माताजी की समय समय पर प्रजापति समाज द्वारा रखरखाव व जीर्णोद्धार किया जाता रहा है। आगामी महोत्सव को लेकर समाज खासकर युवा वर्ग काफी उत्साहित होकर माताजी की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों में लगा हुआ है। जानकारी देते हुए प्रजापति समाज के अध्यक्ष कैलाश प्रजापत, मन्दिर समिति अध्यक्ष सचिन प्रजापत, सचिव कमलेश प्रजापत व प्रवक्ता गोपाल प्रजापत ने बताया कि माताजी मन्दिर का वर्तमान स्वरुप पूर्णतः बदलकर भव्य आकार ले लेगा। इसके लिये समाज के उत्साहित युवा कालू प्रजापत, योगेश प्रजापत, नीलेश गढ़वाल, नन्दू प्रजापत, प्रमोद प्रजापत, जगदीश प्रजापत, मोहन गढ़वाल आदि समस्त प्रजापति समाज द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post