शासकीय हाई स्कूल पेडमी में बालिका दिवस का आयोजन | Shasakiy high school pedmi main balika divas ka ayojan

शासकीय हाई स्कूल पेडमी में बालिका दिवस का आयोजन

शासकीय हाई स्कूल पेडमी में बालिका दिवस का आयोजन

देपालपुर - राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शासकीय हाई स्कूल पेडमी एकीकृत शाला में बालिका दिवस मनाया गया। प्राचार्य श्रीमती लिली डावर ने बताया कि इस खास दिवस के आयोजन का उद्देश्य समाज मे बेटियों को समानता का अधिकार दिलाने की जागरूकता लाना है ,ताकि उनके लिए सहयोगी, सुविधापूर्ण एवं सम्मान जनक वातावरण का निर्माण हो और जिसमे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सके। इसी उद्देश्य से आज बालिकाओं को सबसे पहले संविधान के अनुच्छेद 23 और 24 में महिलाओं, बच्चों को शोषण से बचाने के उपाय के बारे में जानकारी दी गयी। फिर एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के दर्द, पीड़ा को बताने वाली छपाक फ़िल्म का एक अंश दिखाया गया। ये सिखाया गया कि किस प्रकार अपने हौसलों से हम इन परिस्थितियों में भी हार नही मानकर समाज के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में बालिका शिक्षा और स्वास्थ्य में जागरूकता के लिए ग्राम में एक रैली निकाली गई। बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ पर आधारित समूह स्लोगन प्रतियोगिता  रखी गयी जिसमें महारानी लक्ष्मीबाई समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हर समस्या का हल है, 

बेटी है तो कल है....जैसे नारों और मिठाई वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ। शिक्षक श्रीमती प्रीति वक़्ते,श्रीमती निशा श्रीवास्तव,श्रीमती अर्पिता प्रजापत ने आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 देपालपुर से दीपक सेन जी रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post