राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग का विस्तार | Rashtriya manavadhikar evam mahila baal vikas ayog ka vistar

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग का विस्तार

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग का विस्तार

थान्दला (कादर शेख) - राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ. रविन्द्र मिश्रा व जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) शेषनाथ शुक्ला के दो दिवसीय अल्प प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी कीर्तिश जैन, कार्यवाहक अध्यक्ष पवन नाहर व प्रतिनिधि प्रदेशाध्यक्ष मनीष जैन की अनुसंशा से मध्यप्रदेश के संभागीय मुख्य सचिव के लिये हैदरअली कल्याणपुरावाला, सम्भागीय उपाध्यक्ष शुभम लुणावत, महिला प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष सुमित्रा मेड़ा, सम्भागीय उपाध्यक्ष ज्योति भदाले, जिला उपाध्यक्ष कादर शेख, ब्लॉक अध्यक्ष होजेफा कल्याणपुरावाला, जिला सचिव गौरव अरोड़ा, यूथ मेम्बर गौरव दुबे के रूप में पद स्थापना कर सदस्यता विस्तार किया। उनके संस्था में शामिल होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम मिश्रा के साथ समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ मध्यप्रदेश के पदाधिकारी नीलेश भानपुरिया, राजेन्द्र व्होरा, अलीअसगर बोहरा, समकित तलेरा, गोपाल विश्वकर्मा, चंदू प्रेमी, आत्माराम शर्मा, मनोज उपाध्याय, गोपाल चोयल, नीलेश वर्मा, चेतना चौहान, दशरथ कट्ठा, भूपेंद्र बरमण्डलिया आदि सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं व्यक्त की है। इस अवसर कर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ. रविन्द्र मिश्रा ने कहा कि सभी मिलकर संस्था के नियमों का पालन करते हुए एकता व समन्वय के साथ मध्यप्रदेश में सेवा के कार्य करते हुए शासन प्रशासन की योजनाओं को योग्य व्यक्तियों तक पहुँचाने के काम करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post