परमपूज्य ब्रह्मर्षि श्री तुलछाराम जी महाराज चंदोडिया पधारें
बरमंडल (नीरज कुमार) - ब्रह्मर्षि श्री खेताराम जी महाराज के परम शिष्य, श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर ब्रह्मा धाम आसोतरा, के गादीपति अनंत श्री विभूषित ,बाल ब्रह्मचारी ,सिद्ध पीठाधीश्वर परम पूज्य ब्रह्मर्षि श्री 1008 तुलछाराम जी महाराज ,श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ (आसोतरा) जिला -बाड़मेर ,राजस्थान ,अपने 5 दिनों के मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान, धार -जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम चंदोडिया में, श्री भॅवरलाल जी राजपुरोहित ,ठिकाना -चंदोडिया के निवास पर पधारे ,महाराज श्री का स्वागत, ढोल ताशों तथा पुष्पवर्षा द्वारा किया गया तथा नगर में स्वागत जुलूस निकाला गया, महाराज श्री का पुष्पा हारो द्वारा भव्य स्वागत, जजमान श्री सुरेशकुमार राजपुरोहित (वरिष्ठ अधिवक्ता धार,) राकेश कुमार राजपुरोहित, नरेश कुमार जी राजपुरोहित के निवास किया गया ,महाराज श्री द्वारा पुरोहित परिवार के स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि ,आप जैसे धार्मिक परिवारों की धर्म के प्रति आस्था है, आपका परिवार हमेशा धर्मकर्म करते रहें तथा धार्मिक आयोजनों में सहयोग करते रहे महाराज श्री द्वारा चंदोडिया पहुंचने पर राजपुरोहित परिवार द्वारा महाराज श्री की प्रेरणा से निर्मित स्वर्गीय श्री भंवर लाल जी राजपुरोहित सत्संग हाल का भी अवलोकन किया गया, महाराज श्री के साथ में राजस्थान ,महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश के भक्त मंडल भी थे, इस अवसर पर महेशकुमार राजपुरोहित, गिरीश कुमार राजपुरोहित, आशुतोष राजपुरोहित, पंकज राजपुरोहित विक्की राजपुरोहित कृष्णा राजपुरोहित ,श्री राम पाटीदार तथा राजपुरोहित परिवार खुॅटपला ,धार के परिवार जन तथा ग्राम चंदोलिया के सरपंच सीताराम अमलियार ,सहित आसपास गांवो के ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Tags
dhar-nimad