नगर परिषद बैहर को स्वच्छता के लिए मिला प्रशस्ति पत्र | Nagar parishad behar ko swachhta ke liye mila prashasti patr

नगर परिषद बैहर को स्वच्छता के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

नगर परिषद बैहर को स्वच्छता के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - बैहर एसडीएम श्री गुरुप्रसाद द्वारा समस्त विभागों को विगत एक माह पूर्व अपने-अपने कार्यालय की सफाई व्यवस्था, बिजली व्यवस्था एवं साज सज्जा बनाये रखने हेतु प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। एसडीएम श्री गुरुप्रसाद, तहसीलदार बैहर एवं बी0आर0सी0 बैहर के साथ संयुक्त रूप से बैहर के समस्त विभागों का निरीक्षण दिनांक 25 जनवरी 2020 को किया गया तथा दिनांक 26 जनवरी 2020 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने अपने कार्यालय में उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था एवं नगर की विशेष सफाई व्यवस्था तथा साज सज्जा रोशनी में नगर परिषद बैहर को प्रथम स्थान दिया जाकर प्रशस्ति पत्र एवं सील्ड ट्राफी से सम्मानित किया गया। यह प्रशस्ति पत्र क्षेत्रीय विधायक श्री संजय उइके, नगर परिषद अध्यक्ष श्री गणेश मेरावी, उपाध्यक्ष श्री राजा चौधरी एवं समस्त पार्षदगण तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, न्यायाधीश, मुख्य कार्य पालन अधिकारी एवं आमजन की उपस्थिति में प्रदाय किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post