मृतक कांग्रेस कार्यकर्ता के परिजनो को पांच लाख की आर्थिक सहायता राशी का चेक सोपा
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - विगत माह नई दिल्ली में अभा कांग्रेस द्वारा भारत बचाओ रैली आयोजित की गई थी। इस रैली मे अलीराजपुर जिले से सेकडो कांग्रेस नेता ओर कार्यकर्ता दिल्ली गए थे। रैली मे अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मगन पिता भंगड़िया निवासी पटेल फलिया ग्राम बेगड़ी दिल्ली मे अचानक गुम हो गया था। उसके बाद राजस्थान के भरतपुर में उसका मृत अवस्था मे उसका शव बरामद हुआ था। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मृतक मगन को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की थी। इनकी मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता राशी स्वीक्रत कर दी थी। उक्त राशी का चेक गत गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, नपा अध्यक्ष सेना पटेल एव कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठोर के हाथो से मृतक मगन के वैद्य वारिस उसके पिता भंगड़िया व परिजनो को सौंपा गया। साथ ही पार्टी की ओर से प्रथक रुप से भी सहायता राशी प्रदान की गई है। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।
Tags
jhabua