महिलाओं के कौषल में विकास होगा ओर आय के साधनों में वृद्धि होगी-कलेक्टर श्रीमती गुप्ता
हर्बल प्रोडक्ट की मार्केटिंग एवं प्रषिक्षण कार्यषाला का शुभारंभ
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - शहरी ग्रामीण आजीविका मिषन के स्वयं सहायता समूहों द्वारा साबुन, पषु सजावटी सामग्री, हर्बल प्रोडक्ट की मार्केटिंग एवं प्रषिक्षण कार्यषाला का शुभारंग दीपा की चैकी में हुआ। कार्यक्रम में विषेष रूप कलेक्टर सुरभि गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, विधायक मुकेष पटेल, एएसपी सीमा अलावा, नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेष पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम में बडी संख्या में गणमान्यजन, समूहों से जुडी महिलाएं गणमान्यजन आदि उपस्थित थे। उक्त आयोजन महिला खादी ग्रामोद्योग माकेर्टिंग प्रषिक्षण सह संस्था मर्या दीपा की चैकी के बैनर तले आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री पटेल ने कहा उक्त सेन्टर महिलाओं को रोजगार प्रदान करने का एक माध्यम बनेगा। जिससे उनकी आजीविका सुदृढ होगी। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने कहा इस प्रकार के प्रषिक्षण से महिलाओं के कौषल में विकास होगा साथ ही उन्हें आय के साधनों में वृद्धि होगी, जिससे बेरोजगार की समस्या दूर होगी। कौषल विकास और उनके उत्पादों की मार्केर्टिंग से समूह से जुडी महिलाओं को रोजगार के नवीन अवसर प्राप्त होंगे। पुलिस अधीक्षक श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में कौषल विकास करते बेहतर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने का समय है। कौषल विकास के पष्चात रोजगार के कई अवसर उपलब्ध होते है, जो संवहनीय आय प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होते है।
नपा अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने बताया कि एनयूएलएम के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को सषक्त करने के प्रयासों के बल दिया जा रहा है। उक्त प्रषिक्षण और हर्बल सामग्री विक्रय से महिलाओं का आजीविका का बेहतर अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अलावा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पिंटू सिलाका ने उक्त प्रषिक्षण और उसके उददेष्य पर प्रकाष डाला। इस अवसर पर प्रषिक्षण केन्द्र का फीता काटकर केन्द्र का शुभारंभ किया गया। साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गए उत्पादों का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में अतिथिगण को हस्तषील्प एवं समूह द्वारा निर्मित प्रोडक्ट श्री पटेल एवं श्रीमती पटेल ने भेंट किए। कार्यक्रम में बडी संख्या में विभिन्न समूहों से जुडी महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंत में आभार ओम राठौर ने माना।
Tags
jhabua

