स्वाध्याय जीवन की अनिवार्य आवश्यकता है, 5 दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारम्भ | Svadhyay jivan ki anivary aawashyakta hai

स्वाध्याय जीवन की अनिवार्य आवश्यकता है, 5 दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारम्भ


अंजड (शकील मंसूरी) - गायत्री शक्ति पीठ अंजड के प्रज्ञा हाल में 27 से 31 जनवरी 5 दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्री मति सन्तोष पाटनी विशेष अतिथि उपाध्यक्ष नगर परिषद रणछोड़ जिराती प्रमुख ट्रस्टी डॉ एल.एन. वडनेरे ने दीप प्रज्वलन कर के किया अपने अतिथि उद्बोदन में पाटनी ने कहा कि धर्म का प्रचार और उसकी रक्षा करने के लिए अच्छे साहित्य को पढ़ने से  मिलती है बच्चो को संस्कार देकर ही पश्चात संस्कृति से बचाया जा सकता है उपाध्यक्ष रणछोड़ जिराती ने पुस्तक मेले के प्रति विचार रखते हुए कहा कि पं श्रीराम शर्माजी की शुक्ष्म उपस्थिति ओर सही मार्गदर्शन उनके द्वारा लिखी पुस्तको में है उनका स्वाध्याय जरूर करना चाहिए डॉ वडनेरे ने भी उपस्थित विद्यार्थियो को मार्ग दर्शन दिया सहायक ट्रस्टी जगदीश एग्रो ने बताया कि नगर की शेक्षणिक सस्थाओं के विद्यार्थियो को नगर के भामाशाहो के सहयोग से पुस्तके निःशुल्क प्रदान की जावेगी ओर कोई पुस्तक क्रय करता है उसको तीस प्रतिशत छूट मूल्य से ट्रस्ट मण्डल देगा पुस्तक मेले में पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा लिखित 3200 पुस्तको का संकलन है जिसमे बाल साहित्य,परिवार निर्माण,व्यक्ति निर्माण, स्वास्थ सवंर्धन,नारी जागरण, वांगमय, आर्य ग्रन्थ,यज्ञ से सम्भन्धित अनेक जीवन उपयोगी पुस्तके मेले में उपलब्ध है महिला मंडल से कमल कांता चौहान,अलका काग ,कुसुम पाटीदार ने अतिथियो को प्रबुध्द नारियां आगे आये, गायत्री में नारी शक्ति, हारिये न हिम्मत साहित्य प्रदान कर गायत्री मन्त्र लेखन दुपट्टा से स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन जिला सयोंजक माधव पाटीदार ने किया आभार व्यक्त करते हुए प्रांतीय प्रतिनिधि महेंद्र भावसार ने कहा कि ब्रह्मभोज में सद्साहित्य नगर के नौनिहालों छात्र छात्राओं में भामाशाहो के सौजन्य से वितरण हो रहा है जो अपने विचारे में सद्विचारों को जाग्रत करेगे 5 दिन तक नगर की सभी विद्यालयों से समय समय पर विद्यार्थी मेले में आकर जीवन उपयोगी पुस्तके प्राप्त करेंगे  इस अवसर पर ट्रस्टी भारत ब्राले,विजय काग,रामनारायण सोनी,कमल चौहान महिला मंडल परिजन उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post