जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया | Jila mukhyalay pr gantantra divas samaroh harshollas se manaya

जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

*कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने किया ध्वजारोहण

जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह खेल परिसर मैदान पर हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान और मप्र गान हुआ। कलेक्टर ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन कलेक्टर श्री गुप्ता द्वारा किया गया। परेड में विशेष सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, होमगार्ड पुलिस बल, वन विभाग, एनसीसी सीनियर वर्ग, एनसीसी सीनियर जूनियर, स्काउट दल उमावि बोरखड एवं सर प्रताप स्कूल, गाइड दल कन्या उमावि बोरखड कोटवार दल आदि सम्मिलित हुए। अतिथियो द्वारा शांति के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोडे गए। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र सेनानीगण व परिजन का शाॅल श्रीफल एंव पुष्पमाला से सम्मान किया। कार्यक्रम में क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल, विधायक सुश्री कलावती भूरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, जिपं अध्यक्ष अनीता चोहान, नपा अध्यक्ष सेना पटेल, सांसद प्रतिनिधि नागरसिंह चोहान, नपा उपाध्यक्ष मकु परवाल, जिपं सीईओ एसके मालवीय, अपर कलेक्टर सुरेषचन्द्र वर्मां सहित अन्य गणमान्यजन, जनप्रतिनिधिगण सहित बडी संख्या में अधिकारी-कर्मचारीगण, विद्यार्थीगण आमजन, ग्रामीणजन आदि उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के समारोह में विभिन्न विद्यालयों के स्कूली बच्चों ने राष्ट्रभक्ति, स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक मुद्दों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। आयोजन में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्षाती झांकियां निकाली गई। समारोह में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियो तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। 

जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

इन्हें किया पुरस्कृत

परेड में प्रथम जिला महिला पुलिस बल एवं जिला पुलिस बल रहें। द्वितीय एसएएफ पुलिस बल रहा। एनसीसी में शासकीय महाविद्यालय दल प्रथम एवं द्वितीय जूनियर वर्ग उत्कृष्ट विद्यालय अलीराजपुर रहे। स्काउट में प्रतापगंज प्रथम एवं स्काउट दल बोरखड द्वितीय रहा। अन्य श्रेणी में आईसीडीएस के महिला शौर्य दल को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। नवोदय विद्यालय के बैंड दल को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। संास्कृतिक कार्यक्रमों में पटेल पब्लिक स्कूल प्रथम, केजीबीवी देवली द्वितीय रहें। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकलव्य विद्यालय कन्या षिक्ष परिसर अलीराजपुर एवं द्वितीय बालिका छात्रावास हरसवाट रहे। प्रोत्साहन पुरस्कर ईषा टोपीवाला को प्रदान किया गया। झांकी प्रदर्षन में पुलिस विभाग को प्रथम एवं द्वितीय कृषि विभाग की झांकी रही। 

जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

स्कूली बालिकाओं के साथ किया मध्यान्ह भोजन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम नानपुर स्थित शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय परिसर में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक मुकेश पटेल, कलेक्टर सुरभि गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, जिपं सीईओ एसके मालवीय, अपर कलेक्टर सुरेशचन्द्र वर्मा, एसडीएम विजय कुमार मंडलोई, कांग्रेस जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ओम राठौर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण, गणमान्यजन एवं बडी संख्या में स्कूली बालिकाएं उपस्थित थे। इस अवसर पर स्कूली बालिकाओं के साथ अधिकारीगण और जनप्रतिनिधिगण ने मध्यान्ह भोजन किया। उन्होंने बालिकाओं से प्रतिदिन मिलने वाले मध्यान्ह भोजन एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। 

भारत पर्व का आयोजन हुआ

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय आडिटोरियम हाॅल में भारत पर्व का मां सरस्वती का पूजन करते हुए एसडीएम विजयकुमार मंडलोई एवं एसीईओ श्री जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मां भगवती लोक कला केन्द्र इन्दौर एवं भेरूसिंह चोहान इन्दौर के दल ने मनमोहन लोक गीतों की प्रस्तुति दी। उक्त दल सदस्यों ने मनमोहक लोक गीता और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों संजय गांधी, स्वरूप श्रीरसागर, केके बैरागी, सन्नी चैहान, विनय चंदेल, पियुष चंदेल, कासिम मंसुरी, रीतु सोलंकी, नित्या तंवर, अलंकृता सिसोदिया, करिष्मा किराड, जितेन्द्र तंवर ने देष भक्ति गीतों, राष्टभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या में अधिकारी-कर्मचारीगण, नागरिकगण सहित बडी संख्या में स्कूली तथा महाविद्यालय के विद्यार्थीगण उपस्थित थे। 

जिला जनसंपर्क कार्यालय की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र

भारत पर्व के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा शासकीय महाविद्यालय आडिटोरियम हाॅल परिसर में मप्र विकास, प्रदेष सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं महात्मा गांधी के दुलर्भ चित्रों की प्रदर्षनी लगाई गई। उक्त प्रदर्षनी सभी के विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। अधिकारी-कर्मचारीगण और दर्शकों ने उकत प्रदर्षनी का अवलोकन किया। 

----------------

Post a Comment

Previous Post Next Post