महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बापु के सपनो को साकार करने का लिया संकल्प | Mahatma gandhi ki punyatithi pr bapu ke sapno ko sakar

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बापु के सपनो को साकार करने का लिया संकल्प

जिला कांग्रेस द्धारा गांधीजी की पुण्यतिथि मनाई गई

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बापु के सपनो को साकार करने का लिया संकल्प

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे गुरुवार को सत्य ओर अहिंसा के पुजारी स्व. महात्मा गांधी की 72वी पुण्यतिथि श्रद्धापुर्वक के साथ शहिद दिवस के रुप मे मनाई गई। जिला कांग्रेस कार्यालय पर गांधीजी के चित्र पर माल्र्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दोरान जब तक सुरज चांद रहेंगा गांधीजी तेरा नाम रहेंगा जेसे नारो से चोराहा गुंजामय हो गया। कार्यक्रम मे नेताओ ओर जनप्रतिनिधियो ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को गांधीजी के सपनो को साकार करने का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल, नपाध्यक्ष सेना पटेल सहित बडी संख्या मे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे। 

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बापु के सपनो को साकार करने का लिया संकल्प

*देश को आजादी दिलाने मे बापु की महत्वपुर्ण भुमिका* 

आयोजित श्रद्धांजली सभा मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने जिला कांग्रेस की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने मे महात्मा गांधी बापु की महत्वपुर्ण भुमिका रही है।  जिनके बलिदान ओर योगदान को देशवासी आज तक नही भुला है। हमको आज के दिन संकल्प लेना चाहिए कि जिस तरह गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर लोगों को आजादी दिलाई, उसी तरह हमें गरीब और कर्ज के तले दबे किसानों को कर्ज से मिलकर आजादी दिलानी है। विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि संत का कभी अंत नहीं होता बल्कि संत देहमुक्त होकर अनंत हो जाता है। जिस सपनो के भारत के निर्माण की संत महात्मा गांधी ने कल्पना की थी, उसके निर्माण के लिए हमको संकल्प लेना चाहिए।  अंत्योदय यानि समाज की अंतिम सीढ़ी पर खड़े व्यक्ति का विकास हो, यही बापु को सच्ची श्रद्धांजली होगी। नपाध्यक्ष सेना पटेल ने कहा कि गांधीजी को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का सूत्रधार कहा जाता है। गांधीजी केवल एक देश के ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानवजाति के प्रेरणा स्त्रोत है।   

*ये रहे उपस्थित*  

इस अवसर पर जिला कांगेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोषीलाल जेन, भुरसिंह डावर, डाँ. एएम शेख, हाजी आरीफ ब्लौच, सुरेश सारडा, ईसामुददीन कांट्रेक्टर, अनारबाई चोहान, भीमसिंह राठौड, समरथ राठौड, खुर्शिद दिवान, धनराज कोठारी, अजहर चंदेरी, मंसुर मंर्चेंट, आशुतोष पंचोली,  ईरशाद चंदेरी, जहिर मुगल, चितल पंवार, संदिप माहेश्वरी, सोनु वर्मा, गुलसिंह अमलियार, ईरफान मंसुरी, सलमान मकरानी सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।  

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News