हृदय रोग निदान शिविर का आयोजन पूरे फरवरी माह | Hriday rog nidan shivir ka ayojan pure february mah

हृदय रोग निदान शिविर का आयोजन पूरे फरवरी माह

हृदय रोग निदान शिविर का आयोजन पूरे फरवरी माह

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - भारत वर्ष में पहली बार भारतीय पत्रकार संघ 'AIJ' की विशिष्ट पहल पर 'पारुल सेवाश्रम हॉस्पिटल' वड़ोदरा गुजरात द्वारा विराट हृदय रोग निदान शिविर का आयोजन पूरे फरवरी माह में होने जा रहा है। साथ ही फरवरी माह 2020 के पहले 9 दिन तक  लगभग समस्त बीमारीयो में होने वाली समस्त सर्जरी निःशुल्क की जाएगी, साथ ही यँहा भर्ती होने वाले मरीजों की एक्सरे, सोनोग्राफी, लेबोरेटरी जाँच, एनेस्थीसिया, हॉस्पिटल में रहना, खाना , डॉक्टर फीस पूर्णतः निःशुल्क होंगी। यह आयोजन समस्त पत्रकार जगत व उनके परिजनों के साथ साथ भारत वर्ष के सभी आम नागरिक जन के हितार्थ हो रहा हैं। विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त इस हॉस्पिटल में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर सेवारत हैं। जो यँहा उत्कृष्ट सेवा प्रदान करते हैं।


उक्त जानकारी भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन व पारूल सेवाश्रम के राकेश पटेल द्वारा दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post