कार्यकारिणी गठित कर प्रमाण पत्र वितरित किए
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - दलित चेतना जनजागृति अभियान के तहत में प्रदेश में नवनिर्मित कार्य प्रणाली के तहत आज पिथमपुर में एक समारोह में मनोज परमार ने जिला धार पिथमपुर के मंडलाउदा मैं कार्यकारिणी गठित कर सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए। अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार का ग्रामीणों द्वारा साफा व सम्मान स्वरूप शाल पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अखिल भारतीय बलाई महासंघ की तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
शेर सिंह मालवीय पीथमपुर तहसील अध्यक्ष,आसकरण पंचोडिया पीथमपुर तहसील उपाध्यक्ष,चन्दा मालवीय महिला ग्रामीण अध्यक्ष, संजय सोनगरा युवा अध्यक्ष पीथमपुर तहसील,लक्ष्मीनारायण पंवार पीथमपुर शहर अध्यक्ष,सुनील चौहान ग्रामीण अध्यक्ष पीथमपुर तहसील,मोना सोलंकी ग्रामीण अध्यक्ष महिला मोर्चा,पवन मालवीय विद्यार्थी अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष पीथमपुर,को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतत्व में नियुक्तियों दी गयी..! कार्यक्रम के अंत में सभी से संविधान की शपथ दिलवाई गई।धर्मेन्द्र सिंग चौहान संभाग महासचिव,सुधांशु राजपूत ,रितेश राजपूत ,महेश मालवीय पूर्व जिलाध्यक्ष चाँद चौहान ,लोकेश पंवार ,लखन सोलंकी ,प्रेमलता मालवीय गोलू शाह ,धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ,संतोष जी गहलोत ,राम चौहान ,विनोद गहलोत, रमेश जी गहलोत, आदि गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे..शेर सिंह मालवीय जी ने आभार व्यक्त किया।
Tags
dhar-nimad