कमलनाथ सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर संवाद समारोह का आयोजन
जबलपुर (संतोष जैन) - प्रदेश की कमलनाथ सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर बुधवार को जबलपुर मे एक संवाद समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया और विधायक विनय सक्सेना के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित इस सम्वाद समारोह मे राज्य सरकार के द्वारा अभी तक किये गये विकास कार्यो की जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी गयी। वक्ताओ ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा खजाना खाली छोडा गया था लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रयासो से विकास कार्यों के लिये धन का इम्तजाम किया गया और प्रदेश की जनता की समस्याओ को दूर किया गया है। यह प्रयास लगातार जारी रहेंगें। इस सम्वाद समारोह मे इन जानकारियो को कार्यकर्ताओ के साथ साझा करने के साथ ही अब कांग्रेस के कार्यकर्ता घर घर जाकर आम जनता को यह जानकारी देंगे। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि जिस विश्वास के साथ प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार को चुना है हमारे मुख्यमंत्री उस विश्वास पर खरे उतर रहे हैं और आम जनता की तकलीफ़ो को दूर कर रहे हैं।
Tags
jabalpur