क्षत्रिय सीरवी समाज ने माही बीज उत्सव बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया
लोनसरा/अंजड (शकील मंसूरी) - क्षत्रिय सीरवी समाज ने 21वा माही बीज उत्सव बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया व शोभायात्रा निकाली गई इस दौरान युवा युवतियों डीजे बैंड व माँ आई जी के राजस्थानी गीतों पर जमकर थिरकते नजर आए व रथ में विराजित मां की गादी व अखंड ज्योत की श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चन कर दर्शन किए साथ ही सीरवी समाज द्वारा भगवान शिव की सुंदर प्रतिमा बनाई गई जो सब को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी उसका भी अनावरण किया गया शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए मां आई जी धाम पहुंची जहां पर भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में गांव सहित आसपास के ग्रामवासीयों ने मां आई जी के दर्शन कर प्रसादी का लाभ लिया।
Tags
badwani