गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हुआ, नगर परिषद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण | Gantantra divas samaroh ka ayojan hua

गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हुआ, नगर परिषद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हुआ, नगर परिषद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

रानापुर (ललित बंधवार) - नगर परिषद  द्वारा नगर के बस स्टैंड पर 71 वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हुआ । उक्त समारोह में सर्वप्रथम नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता गोविंद अजनार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इस दौरान पुलिस के जवानो द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई ।ध्वजारोहण के बाद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राणापुर की छात्राओ द्वारा राष्ट्रीय गान व मध्यप्रदेश गान गाया गया । राष्ट्रीय गान व मध्यप्रदेश गान के बाद नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता गोविंद अजनार ने नगर वासियो को संबोधित किया, व प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश नगरवासी को पड के सुनाया । जिस के बाद नगर के स्कुलो के छात्र-छात्राओ ने देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम मे बच्चो ने डांस व नाटक के माध्यम से नगर वासियो को देशभक्त बनने, मातृभाषा हिंदी बोलने, नारी का सम्मान करने, व भाईचारा बनाये रखने का संदेश दिया । 

गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हुआ, नगर परिषद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

कार्यक्रम मे प्रथम पुरस्कार  ग्रुप ए (कक्षा 1 से 8 वी तक) से प्रथम पुरस्कार शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राणापुर के छात्रो तथा ग्रुप बी (कक्षा 9 से 12 वी तक) से प्रथम पुरस्कार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राणापुर ने प्राप्त किया । विजेता छात्र-छात्राओ को मुख्य नगर परिषद् अधिकारी कमलैश गोले,नगर परिषद् अध्यक्ष सुनिता अजनार, नगर परिषद् उपा अध्यक्ष लिलेश हरसोला, पुर्व नगर परिषद् अध्यक्ष गोविंद अजनार आदी ने पुरस्कार वितरण किया । वही इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही नया सवेरा योजना के तहत दुर्घटना मे मृत हुए नागरिको के परिजनो को सहायता राशि के चेक वितरण किया गये । कार्यक्रम मे मनोहर सेठिया, पार्षद हरिश नलवाया,पार्षद शेलु सिसोदिया,पार्षद नारयण जैन,पार्षद डुगंरिया वसुनिया,बदी मागु वसुनिया,ललित राठी,राजेन्द्र उपाध्याय, राधा किशन राठोड,ललित बंधवार,मुकेश नागौरी,रामेश्वर नायक,पत्रकार महेश जेन,पत्रकार कमलेश नाहर,पत्रकार मनोहर सोनी,पत्रकार ललित जैन,पत्रकार मुकेश परमार,पत्रकार नवेद रजा पत्रकार मुकेश वसुनिया,महेश प्रजापत,इमरान खान,संचित कटारिया,सुरेश वागुल,कान्हा प्रजापती सहित नगर परिषद् के कर्मचारी व बडी संख्या मे नागरिकगण शामिल हुए ।

गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हुआ, नगर परिषद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

Post a Comment

Previous Post Next Post