जमदेहीकला सरपंच ने पूर्व मुख्यमंत्री के पर्चे पर परोस दिया नाश्ता | Jamdehikala sarpanch ne purv mukhymantri ke parche pr paros diya nashta

जमदेहीकला सरपंच ने पूर्व मुख्यमंत्री के पर्चे पर परोस दिया नाश्ता

सम्बल योजना व योजना सम्बंधी पम्पलेट पर ग्राम सभा मे बटवाया नाश्ता

जमदेहीकला सरपंच ने पूर्व मुख्यमंत्री के पर्चे पर परोस दिया नाश्ता

आमला (रोहित दुबे) - ब्लाक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जमदेहीकला के सरपंच गोपाल सूर्यवंसी द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पम्पलेट व अन्य पूर्व में संचालित योजनाओं सम्बंधी जानकारियों के पम्पलेट पर्चे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर आयोजित ग्रामसभा में आए ग्रामीणों सहित पंचों व जनप्रतिधियो को नाश्ता बटवाया ।इस मामले में ग्रामीणों ने भारी नाराजगी जताई।ग्राम के रंजन यादव ने बताया सरपंच गोपाल सूर्यवंसी द्वारा सरकार प्रतिवर्तन होते ही सरकारी योजनाओं के पर्चे पर इस तरह नाश्ता बटवाया जबकी इन योजनाओ का लाभ ग्राम के अधिकत्तर लोगो ने लिया।नास्ता करने के बाद पर्चे बाहर फेके गए जब ग्रामीणों ने शिकायत की बात कि तो सरपंच ने पर्चो से मुख्यमंत्री की फोटो फाड़ कर अलग निकाली।गौरतलब है कि जमदेहिकला पंचायत में भाजपा के पूर्व विधायक सांसद निधि से अधिकतर विकास कार्य भी हुए।

जमदेहीकला सरपंच ने पूर्व मुख्यमंत्री के पर्चे पर परोस दिया नाश्ता

इस मामले में वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष से प्रतिक्रिया लेनी चाही लेकिन उन्होंने काल रिसीव नही किये ।वही पूर्व मण्डल अध्यक्ष का कहना है कि इस तरह कार्य निंदनीय है ।वही जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे का कहना कि कांग्रेस सरपंच द्वेष भावना करते इस तरह के कार्य कर रहे जो गलत है ।हमारी 15 वर्ष बी जे पी की सरकार रही ।हमने सभी को साथ में लेकर कार्य किया ।सभी के कार्य किये चाहे किसी भी पार्टी के रहे हो जनता ने हमारी सरकार चुनी इसलिए जनता ही हमारे लिए सर्वोपरि रही ।लेकिन कांग्रेस पार्टी के लोग द्वेष भावना के साथ कार्य कर रहे है ।उन्होंने कहा वही इस मामले में जांच करवाएंगे।आमला सारणी विधायक योगेश पण्डागरे का कहना है कि वे इस मामले में जानकारी लेकर उचित कार्यवाही करवाएंगे।जिला पंचायत सी ई ओ का कहना कि आमला जनपद सी ई ओ से से चर्चा करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post