गणतंत्र दिवस पर खाटु श्यामजी की भजन संध्या का रखा गया आयोजन, तिरंगों से परिसर को सजाया
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - गणतंत्र दिवस पर खाटु श्यामजी की भजन संध्या का रखा गया आयोजन, तिरंगों से परिसर को सजाया 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस पर शहर के दिलीप गेट (उदयपुरिया) में श्रीमती दीपिका जितेन्द्र राठौर (बंधवार) द्वारा अपने निवास में बने बगीचे (परिसर) में खाटु श्यामजी की भजन संध्या का आयोजन रखा गया। जिसमें स्थानीय भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत खाटु श्यामजी के समधुर भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर तालियां बजाने के साथ नृत्य भी किया। पूरे परिसर को तिरंगों से सुसज्जित किया गया।
प्रारंभ में खाटु श्यामजी की तस्वीर को विराजमान कर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वजलन दीपिका एवं जितेन्द्र राठौर (बंधवार) ने किया। बाद सभी ने सामूहिक रूप से भारत माता और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ भजन संध्या आरंभ हुई। जिसमें स्थानीय भजन मंडली के कलाकारों में जगदीश पंवार, तन्मय नागर, कुलदीप पंवार, जयंत पंवार आदि ने खाटु श्याामजी के समुधर संगीतयम भजन प्रस्तुत किए। जिस पर उपस्थित भक्तजनों ने जमकर नृत्य किया। इस शुभ संयोग पर बालिका लवी बंधवार का जन्मदिवस होने से उनका जन्मदिवस भी मनाया गया। भजन संध्या दोपहर 11 से शाम करीब 4 बजे तक चली। जिसमें झाबुआ सहित पारा, मेघनगर, थांदला, भाबरा (आलीराजपुर) से खाटु श्याम प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Tags
jhabua
