भरत मिस्त्री जन्मोत्सव पर ब्लड डोनेट कर दिया संदेश | Bharat mistry janmotsav pr blood donate ke diya sandesh

भरत मिस्त्री जन्मोत्सव पर ब्लड डोनेट कर दिया संदेश

विधायक वीर सिंह भूरिया एवं अटल ज्योति संस्था ने किया मिस्त्री का सम्मान

भरत मिस्त्री जन्मोत्सव पर ब्लड डोनेट कर दिया संदेश

मेघनगर (जुजर अली बोहरा) - रोटरी क्लब अपना मेघनगर के असिस्टेंट गवर्नर भरत मिस्त्री ने अपना "अवतरण दिवस बड़े ही सादगी के साथ संदेश देते हो मनाया। भरत मिस्त्री ने अपने जीवन में 86 वी बार ब्लड डोनेट कर ज्यादा से ज्यादा ब्लड डोनेट करने के लिए संदेश दिया मानव सेवा ही माधव सेवा की संख्या में भरत मिस्त्री लगातार रोटरी क्लब अपना के साथ कार्य कर रहे हैं। जन्मोत्सव के इस अवसर पर मिस्त्री द्वारा नगर के हॉस्पिटलों में मरीजों को फल भी वितरित किए गए।

भरत मिस्त्री जन्मोत्सव पर ब्लड डोनेट कर दिया संदेश

विधायक एवं अटल संस्था सेवा संस्था ने भरत मिस्त्री के जन्मोत्सव पर किया सम्मान

मानव सेवा ही माधव सेवा के कार्यों में भरत मिस्त्री ने वर्ष 2019 में कई बेहतर कार्य किए जिनमें लावारिस  शवों का अंतिम संस्कार प्लास्टिक सर्जरी शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में कृत्रिम हाथ एवं पेर लगवाना बेहतर पर्यावरण के लिए पौधारोपण ब्लड डोनेशन कैंप अस्पताल उपकरण सुविधा  ठंड के टाइम निशुल्क असहाय लोगों को कंबल कपड़े एवं गर्म वस्त्र उपलब्ध कर वितरण गर्मी के समय फ्री निशुल्क जलसेवा रेलवे स्टेशन पर  निशुल्क पानी पाउच की व्यवस्था। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क फर्नीचर की व्यवस्था करना ऐसे कई मानव सेवा के कार्य को देखते हुए थांदला विधानसभा के लोकप्रिय विधायक वीर सिंह भूरिया एवं जीवन ज्योति के संचालक फादर थॉमस अटल सेवा संस्था से राजू धानक जवसिह सिंह परमार मोहन चौहान वेस्ता पटेल भारतीय पत्रकार संघ से नीलेश भानपुरिया मनोज उपाध्याय रोटरी क्लब से मांगीलाल नायक पंकज राका आदि ने भरत मिस्त्री को साल श्रीफल एवं फूल माला पहनाकर जन्मोत्सव के दिन बधाइयां दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post