जिले का सबसे अधिक 80 फीट उंचा तिरंगा फहराने की तैयारी पूरी | Jile ka sabse adhik 80 fit uncha tritanga fehrane ki tayyari puri

जिले का सबसे अधिक 80 फीट उंचा तिरंगा फहराने की तैयारी पूरी

मोती तालाब को दिया जा रहा आकर्षक स्वरूप

जिले का सबसे अधिक 80 फीट उंचा तिरंगा फहराने की तैयारी पूरी

बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - बालाघाट के मोती तालाब के किनारे डेयरी के पास 80 फीट उंचा तिरंगा झंडा फहराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 80 फीट कीह उंचाई पर हमेशा लहराने वाला यह विशाला तिरंगा झंडा बालाघाट को एक नई पहचान देगा। 80 फीट की उंचाई पर 21 फीट लंबाई एवं 14 फीट चौड़ाई का तिरंगा झंडा एक आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

जिले का सबसे अधिक 80 फीट उंचा तिरंगा फहराने की तैयारी पूरी

कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय तेम्रावाल ने आज मोती तालाब में इस तिरंगे झंडे को लगाने के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तिरंगे झंडे के आकार की जानकारी ली और इसे सुव्यवस्थित तरीके से 80 फीट की उंचाई पर लगाने के निर्देश दिये। इस झंडे के पास रात्री में भी रोशनी की व्यवस्था रहेगी। 26 जनवरी को बालाघाट जिले का सबसे अधिक उंचाई का यह तिरंगा झंडा फहराया जायेगा। इसके साथ ही मोती तालाब को भी आकर्षक स्वरूप प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। मोती तालाब के किनारे पर बनी दीवारों पर छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक पेंटिग्स बनाई गई है। कलेक्टर श्री आर्य ने अधिकारियों के साथ इन पेटिंग्स का निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं को अधिक सुंदर व आकर्षक पेंटिंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी पेंटिंग को पुरूस्कृत किया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post