निःशक्त युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन अब 31 जनवरी को मानस भवन में | Nishulk yuvak yuvatiyon ka parichay sammelan ab 31 january ko

निःशक्त युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन अब 31 जनवरी को मानस भवन में 


जबलपुर (संतोष जैन) - निःशक्त युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन पूर्व में दिनांक 22 जनवरी 2020 को निर्धारित किया गया था, परन्तु अपरिहार्य कारणों से आयोजन तिथि में परिवर्तन किया गया और अब निःशक्त युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन 30 जनवरी को मानस भवन में प्रातः 11 बजे से आयोजन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा मध्यप्रदेश शासन के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हितग्राहियों के हित में लगातार किया जा रहा है। सभी हितग्राही मूलक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को नगर निगम द्वारा तत्परता से आयोजन कर हितग्राहियों को लाभ भी पहुॅंचाने का काम भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम और सामाजिक न्याय निःशक्तजन कल्याण विभाग जबलपुर संभाग के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय निःशक्त युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। निःशक्त युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन 31 जनवरी 2020 को प्रातः 11 बजे से राइट टाउन स्थित मानस भवन प्रेक्षागृह में आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन की व्यवस्थाओं के लिए निगमायुक्त श्री आशीष कुमार ने नामजद कर्मचारियों की डयूटी लगायी गयी है। निगमायुक्त ने सभी को अलग अलग व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियॉं सौंपी हैं। पंजीयन के लिए निःशक्तता का प्रमाण के आधार पर अस्थि बाधित, दृष्टि बाधित, मूक बधिर, व अन्य वर्गों के लिए अलग अलग विशेषज्ञ भी रखे गए हैं जो परिचय सम्मेलन के दौरान निःशक्त युवक युवतियों का सहयोग करेगें। शासन की इस योजना का अधिकाधिक लाभ लेने जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन द्वारा विवाह योग्य निःशक्त युवक युवतियों से अपील की है। परिचय सम्मेलन तैयारियों के लिए विशेष रूप से अपर आयुक्त श्री टी.एस. कुमरे, एवं उपायुक्त श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर को निगमायुक्त द्वारा जिम्मेदारी दी गयी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post