27 जनवरी से शुरू होगा जनपद पंचायतों का आरक्षण
आमला (रोहित दुबे) - आमला ब्लाक की 68 ग्राम पंचायतो सहित जनपद सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों के वार्डो का आरक्षण दिनांक 27 जनवरी से शुरू हो रहा तथा आरक्षण की प्रक्रिया 30 जनवरी तक अंतिम चरणों मे होगी ।दिनांक 27 जनवरी सोमवार से ब्लाक की 68 ग्राम पंचायतों के सरपंच सीट की आरक्षण प्रक्रिया अनुविभागीय अधिकारी मुलताई द्वारा की जाएगी ।तथा 30 जनवरी को अपर कलेक्टर द्वारा जनपद सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों के वार्डो की आरक्षण प्रक्रिया की जाएगी ।दूसरी ओर पंचायतो के चुनाव हेतु तारीखों की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा की जाएगी ।वही आगामी पंचायतो के चुनाव होने तक पंचायतो के वर्तमान सरपंच ही कार्यकाल संभालेगे।पंचायतो के चुनाव हेतु आचार संहिता लागू होने की फिलहाल जानकारी जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारियों के पास नही है ।जिला पंचायत सी ई ओ जे पी जेटली ने बताया कल 27 जनवरी से 30 जनवरी तक पंचायतों के चुनाव हेतु आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी । पंचायतो के निर्वाचन हेतु ,चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा की जावेगी।
Tags
dhar-nimad
