भारत पर्व पर सांस्कृतिक दलों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया
उज्जैन (रोशन पंकज) - गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत पर्व का आयोजन पं.सूर्यनारायण व्यास संकुल में सायं 7 बजे से किया गया । कार्यक्रम में कलेक्टर श्री शशांक मिश्र मौजूद थे । इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अपर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी एवम जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री नीलेश पारिख व श्रीमती कीर्ति मिश्रा ने किया । भारत पर्व में बैतूल की एकलव्य लोककला समिति द्वारा लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई । साथ ही संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सारंगी वादन एवम कत्थक नृत्य तथा जिला पंचायत के कलापथक दल ने मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया ।
Tags
dhar-nimad

