मेघनगर मैं 71 वा गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
मेघनगर (जियाउल हक क़ादरी) - 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मेघनगर के दशहरा मैदान पर मनाया गया । साथ ही सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं पर भी झंडा वंदन किया गया जिसमें तहसील कार्यालय पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री पराग जैन द्वारा झंडा वंदन किया गया विद्युत विभाग पर नरेश परमार द्वारा झंडा वंदन किया गया । पुलिस थाने पर थाना प्रभारी श्रीमती कौशल्या चौहान द्वारा झंडा वंदन किया गया आरपीएफ एवं जीआरपी थाने पर थाना प्रभारी द्वारा झंडा वंदन किया गया महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती वर्षा चौहान द्वारा झंडा वंदन किया गया बीआरसी कार्यालय पर मंगल सिंह नायक द्वारा झंडा वंदन किया गया विपणन सहकारी संस्था पर अध्यक्ष कालू सिंह नलवाया द्वारा झंडा वंदन किया गया । सीसीबी बैंक पर प्रबंधक मनु सिंह खतेड़िया द्वारा झंडा वंदन किया गया
नगर परिषद कार्यालय पर प्रातः 7:30 बजे मुख्य नगर पालिका अधिकारी विकास डावर द्वारा ध्वजारोहण किया गया बस स्टैंड के पास बगीचे पर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती आसमा मेहबूब द्वारा ध्वजारोहण किया गया नगर के आजाद चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नटवर बामनिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।
अति प्राचीन मेघेश्वर महादेव शंकर मंदिर, रामदल अखाडा, सिलाई केंद्र इन तीनों जगहों पर नगर के समाजसेवी हाजी जनाब अरफान शेरानी, आजाद मेडिकल के संचालक द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
लोकप्रिय समाजसेवी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन जैन पप्पू भैया के कार्यालय पर लोकप्रिय विधायक वीर सिंग भूरिया एवं पप्पू भैया के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
मेघनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर शेलेक्सी वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया पत्रकार संघ कार्यालय पर भारतीय पत्रकार संघ के नगर अध्यक्ष दशरथ सिंह कट्ठा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मुख्य समारोह दशहरा मैदान पर प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला प्रेम भाबोर द्वारा किया गया । उसके पश्चात संस्कृतिक कार्यक्रम रंगारंग प्रस्तुति देश भक्ति के एक से बढ़कर एक तरानो पर स्कूली बच्चों ने प्रस्तुतियां दी तो सदन तालियों से गूंज रहा था ।
1 हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए
2 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ये आवाज है एक फौजी शहीद की,
3 गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल,
4 सरदार वल्लभभाई पटेल का राष्ट्रीय प्रेम ओर झाबुआ जिले की आदिवासी संस्कृति पर भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई बच्चों ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया तो दर्शक बने अतिथियों ने भी दांतों तले उंगलियां दबाई हंसी ठहाको के बिच लगातार 2 घंटे तक चला कार्यक्रम बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए अतिथियों पत्रकारों व समाजसेवियों ने उपहार स्वरूप राशि भी बच्चों को भेंट की । इसी के चलते स्टेज पर अनुविभागीय अधिकारी श्री पराग जैन ने पत्रकारों का भी सम्मान किया पत्रकार निलेश भानपुरिया, अली असगर बोहरा, अमीत भंडारी, जयेश झामर, आदी पत्रकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया मुख्य समारोह का सफल संचालन मनीष गिरधाणी, निलेश भानपुरिया द्वारा किया गया । इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंचासीन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यामीन शेख, शाहिदा भाबर सहीत प्रशासनिक अधिकारी व समाजसेवी उपस्थित थे।
Tags
jhabua



