सेंट अर्नाल्ड स्कूल में बच्चों ने गाए कैरोल गीत, सेंटा क्लोज ने बांटे उपहार | Saint arnold school main bachcho ne gaye kerol geet

सेंट अर्नाल्ड स्कूल में बच्चों ने गाए कैरोल गीत, सेंटा क्लोज ने बांटे उपहार

क्रिसमस पर्व,बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

सेंट अर्नाल्ड स्कूल में बच्चों ने गाए कैरोल गीत, सेंटा क्लोज ने बांटे उपहार

मेघनगर (जिया उल हक क़ादरी) - स्कूल परिसर में शनिवार को क्रिसमस डे सप्ताह का आयोजन बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया। सांता ने बच्चों को टॉफियां व उपहार देकर खुशियां बांटी। इस मौके पर विद्यालय में मंच पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक  कई कार्यक्रम आयोजित किये गये।  क्रिसमस पर्व प्रतिवर्ष 25 दिसंम्बर को प्रभु ईसा मसीह के जन्म के शुभ तिथि पर मनाया जाता है। ईसा मसीह ऊंच-नीच व भेदभाव को नहीं मानते थे। वे अपने उपदेशों में सेवा एवं परोपकार की बात कहते थे। इस त्योहार को सभी लोग बडे़ उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाते हैं। शनिवार को विद्यालय के बगीचों में लगे पेड़-पौधों को टाफियों, रंगीन बॉल व फूलों से सजाया गया। साथ ही बच्चों ने सान्ता क्लाज के मुखौटे पहनकर एक-दूसरे को गिफ्ट बांटे तथा खूब आनन्द उठाया।

सेंट अर्नाल्ड स्कूल में बच्चों ने गाए कैरोल गीत, सेंटा क्लोज ने बांटे उपहार

विद्यालय के बच्चो द्वारा सान्ता क्लॉज का रूप धारण कर विद्यालय के प्रत्येक बच्चे को गिफ्ट दिया गया और मनोरजंन के साथ नृत्य कर त्योहार का आयोजन किया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्य फादर एंड्रयूस ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार ईसाई समुदाय का एक बहुत बड़ा त्योहार है। इसे पूरे विश्व में मानाया जाता है। यह पर्व हम में पवित्रता एवं खुशहाली का संदेश लाता है। साथ ही ईसा मसीह के बताये हुए मार्गों व उच्च आदर्शां पर चलने के लिए प्रेरित करता है।  रोटरी क्लब के सचिव सुमित मुथा, वरिष्ठ पत्रकार सलीम शेरानी, मनीष गिरधारी निलेश भानपुरिया, एवं थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने भी क्रिसमस पर्व बधाई संदेश दिया ने कहा कि अगर भारत में मनाये जाने वाले सभी त्योहार स्कूलों में मनाये जाने लगे तो बच्चों में आपसी भाईचारे का संदेश जाता है। हम सभी को त्योहार एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशी-खुशी मनाना है। आयोजन में रोटरी क्लब अपना के भरत मिस्त्री , महेश प्रजापत ,भारतीय पत्रकार संघ के सलिम शेरानी ,, नीलेश भानपुरिया , मेघनगर थाना प्रभारी कोशल्या चौहान उपस्थित थे , आयोजन की शूरुआत अतिथियों का पुष्पमाला पहना कर किया  गया , इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति या प्रस्तुत की , इस कार्यक्रम में सलीम शेरानी , नीलेश भानपुरिया ,महेश प्रजापत , सुमित जैन , मनीष गिरधानी , आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया , इस अवसर पर संस्था के फादर ऐंड्रूस लोबू, फादररायपन ,फादर जीरा क़ातिल, के भारतीय पत्रकार संघ के मेघनगर तहसील अध्यक्ष दसरथ कट्ठा ,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  सुनील डाबी, रहीम शेरानी, भूपेंद्र बरमण्डलिया, फारूक शेरानी, जाकिर खान ,जिया उल हक कादरी , जयेश झामर ,प्रकाश प्रजापति, मनीष नाहटा,भूपेश जैन, पुलिस थाना मेघनगर से रेखा चौहान ,कालू समाजसेवी जेम्स पॉल एवं दिनेश डामोर आदि उपस्थित थे।

सेंट अर्नाल्ड स्कूल में बच्चों ने गाए कैरोल गीत, सेंटा क्लोज ने बांटे उपहार

Post a Comment

Previous Post Next Post