महिला अपराध के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया
जबलपुर (संतोष जैन) - कटनी पुलिस अधीक्षक श्रीमान ललित शाक्यवार जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान संदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में कटनी जिले में महिला अपराध के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज दिनांक 10 दिसम्बर 2019 को महिला अपराध जागरूकता कार्यक्रम शासकीय महाविघालय बड़वारा, कटनी में आयोजित किया गया। उप पुलिस अधीक्षक श्रीमान बी.एन. बसावे जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया व कार्यक्रम संचालन उनि रश्मी सोनकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़वारा क्षेत्र विधायक श्रीमान विजय राघवेन्द्र सिंह जी द्वारा कार्यक्रम में पहुंचकर छात्राओं को संबोधित किया गया और महिला संबधी अपराधों के प्रति सतर्क एवं सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ अवनीश कुमार सिसोदिया जिला वैज्ञानिक अधिकारी ने उपस्थित छात्राओं संबोधित करते हुए महिला संबंधी अपराध एवं बालको से सम्बंधित अपराधों किस तरह से होते है और कौन कौन से होते है विस्तार से बताया एवं सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।
उनि नेहा मौर्य द्वारा हेल्प लाइन की जानकारी छात्राओं से साझा की एवं बताया कि सूचना का माध्यम डायल 100 या महिला हेल्पलाइन 1090/1091 का उपयोग करते हुए कर सकते हैं, नजदीकी थाने या चोकी में शिकायत कर सुचना दी जा सकती है जिससे तत्काल आपको हर संभव सहायता प्रदान की जा सके आपको कहीं भी या किसी से भी असहजता महसूस होती है तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस आप की सुरक्षा के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। थाना प्रभारी यातायात अंजू लकड़ा ने यातायात के नियमो की जानकारी दी एवं कानून का पालन करने के लिए जाग्रत किया, चैकी प्रभारी झिंझरी उपनिरीक्षक प्रीति पांडेय द्वारा महिला हेल्पलाइन एवं मोबाइल ऍप्स की जानकारी दी गई एवं महिला सेल प्रभारी महिला उपनिरीक्षक गायत्री गुप्ता ने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी सोशल मीडिया को सही तरीके से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। सूबेदार मोनिका खड़से द्वारा विपरीत परिस्थितियों में बचाव एवं आत्मरक्षा के तरीके बताये गये। महिला बाल विकास की उप निदेशक वनश्री कुर्वेती द्वारा महिलाओं को सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी, एवं यह भी बताया जरूरतमंद महिलाएं कैसे इन सुविधाओं का उपयोग कर सकते है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास अधिकारी मनीष तिवारी, प्रधानाध्यापक, सहा.प्राध्यापक, रक्षित निरीक्षक राघवेन्द्र भार्गव थाना प्रभारी बड़वारा उनि हरवचन कुड़ापे, उनि अनिता कुड़ापे, सूबेदार सोनम उईके, उनि करिष्मा चैधरी एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।
Tags
jabalpur