एलईडी टीवी, मसरूका सहित चोर को किया गिरफ्तार | LED tv masruka sahit chor ko kiya giraftar

एलईडी टीवी, मसरूका सहित चोर को किया गिरफ्तार

एलईडी टीवी, मसरूका सहित चोर को किया गिरफ्तार

अनूपपुर (अरविंद द्विवेदी) - मुखबिर की सूचना मिलने पर बिजुरी थाना क्षेत्र में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद दुबे ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों एवं नगर निरीक्षक से निर्देश प्राप्त कर, आज दिनांक की सूचना पर चोरी की एलईडी टीवी बेचने वाले को  गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मो. फरीद उर्फ गोलू, पिता सिराज, उम्र 19 वर्ष, निवासी मोहाडा दफाई बिजुरी के द्वारा एलजी कंपनी की एलईडी टीवी, कीमत 30000 रु को बेचने के फिराक़ में था। तभी ए.एस.आई. मंगला प्रसाद दुबे मौके पर पहुँच कर टीवी और उस से संबंधित कागजात मांगे गए। पुलिस द्वारा मांगे गए कागजात दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी को धारा 41(1-4) 379 ताहिंद के अन्तर्गत माल जप्त किया जाकर व आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद दुबे के द्वारा पिछले दो महीने के अंतराल में लगातार 20 चोरियों का पर्दाफाश कर, आरोपी न्यायालय में प्रस्तुत किये गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News