अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर | Agyat vahan chalak ne bike swara yuvak ko mari takkar

अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर

रायपुरिया-राजगढ़ मार्ग बोलासा घाट में हुई दुर्घटना

अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर

पेटलावद (मनीष कुमट) - पेटलावद तहसील  मैं अभी-अभी रायपुरिया-राजगढ़ मार्ग बोलासा घाट के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार घायल व्यक्ति का नाम रणछोड़ पिता देवा अरड है। जो तारखेड़ी के भेरूपाड़ा ग्राम का निवासी है। जो अपनी बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था जिसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना की  जानकारी मिलने पर हंड्रेड डायल लेकर  प्रधान आरक्षक शिवकुमार शर्मा एवं पायलट जुवानसिंग कतीजा मोके पर पहुचे ओर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुरिया लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post