3211 किसानों से 22 करोड़ 05 लाख रुपये की एक लाख 21 हजार 508 क्विंटल धान की हुई खरीदी | 3211 kisano se 22 crore 5 lakh rupye ki ek lakh 21 hazar

3211 किसानों से 22 करोड़ 05 लाख रुपये की एक लाख 21 हजार 508 क्विंटल धान की हुई खरीदी

3211 किसानों से 22 करोड़ 05 लाख रुपये की एक लाख 21 हजार 508 क्विंटल धान की हुई खरीदी

बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - कलेक्टर ने किया कायदी के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए जिले में 04 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी प्रारंभ हो गई है। 11 दिसम्बर तक 93 केन्द्रों पर 3211 किसानों से 22 करोड़ 05 लाख 38 हजार रुपये मूल्य की एक लाख  21 हजार 508 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। अधिकारियों द्वारा सतत खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को भी देखा जा रहा है। 
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने आज 11 दिसम्बर को कायदी के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री आर्य ने खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान वहां की व्यवस्थाओं को देखा और केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि वे शासन के निर्देशों एवं नियमों के अनुसार किसानों से धान की खरीदी करें। किसानों से एफएक्यू मापदंड के अनुसार ही धान की खरीदी करें। किसानों से खरीदे गये धान का तेजी से परिवहन करायें और किसानों का भुगतान तत्परता से करायें। किसानों को धान के भुगतान के लिए परेशान नहीं होना चाहिए।
इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले के एक लाख 16 हजार 88 किसानों का पंजीयन किया गया है। शासन द्वारा कामन धान का समर्थन मूल्य 1815 रुपये प्रति क्विंटल एवं धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 1835 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News