दस्तक अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसंबर 2019 से 18 जनवरी 2020 तक | Dastak abhiyan ka dvitiya charan 17 december

दस्तक अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसंबर 2019 से 18 जनवरी 2020 तक

दस्तक अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसंबर 2019 से 18 जनवरी 2020 तक

झाबुआ दस्तक अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसंबर 2019 से प्रारंभ होकर 18 जनवरी 2020 तक संचालित किया जाएगा। सर्वे कार्य में शहरी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों की सूची प्राप्त की जाकर सर्वे सूची से मिलान किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में दस्तक अभियान के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से आवश्यक सहयोग लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी जाने वाली विटामिन ‘ए’ के सेवन से बच्चों के शरीर का संक्रमण और बीमारी से बचाव, वृद्धि एवं विकास में सहायक तथा आखों को स्वस्थ और क्रियाशील बनाएं रखने में सहायक होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post