स्थापना दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, अध्यक्ष ने फहराया झंडा
मध्यप्रदेश का 64वां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को नगर परिषद में मध्यप्रदेश दिवस के रूप में मनाया गया
अंजड़ (शकील मंसूरी) - मध्यप्रदेश का 64वां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को नगर परिषद में मध्यप्रदेश दिवस के रूप में मनाया गया। नगर परिषद के प्रांगण में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथियों के साथ नगर परिषद अध्यक्ष ने निर्धारित समय सुबह साढ़े 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया। जिसके बाद मध्यप्रदेश गान कर भारत माता के जयकारे लगाये गये।
मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति के बाद कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संतोष शेखरचंद पाटनी , उपाध्यक्ष रण्छौड जिराती , पाटीदार समाज अध्यक्ष गोविंद आवल्या , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महादेव धनगर , सुनिल चौधरी , डाँ भारतसिंह भाटी , पार्षद श्रीमती पुष्पा परमार, ग्यारसी बाई पाटीदार सहित सि एम ओ अमरदास सैनानी मौजूद रहै।
सबसे पहले नगर परिषद उपाध्यक्ष रण्छौड जिराती ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करी उसके बाद पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष गोविंद आवल्या ने विस्तार से मध्यप्रदेश का इतिहास बताते हूऐ बताया कि 1 नवंबर सन 1956 को मध्यप्रदेश कि आधार शिला रखी गई है। हमारे मध्यप्रदेश के पर्यटन, उघोगों , शिक्षा और स्वास्थ्य सहित नगर परिषद अंजड द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर तारीफ करते हुऐ कहा कि हम सबको मिलकर मध्यप्रदेश को और विकसित करने की बात करना है।
वहीं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संतोष शेखरचंद पाटनी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं नगर परिषद के द्वारा चलाई जा रही जनहीत कि योजनाओं की जानकारी दि।
इस अवसर पर प्रभु दयाल दवे , नागेश गोयल , सुरज पिपलिया , पार्षद कार्तिकेय चौहान , कुलदीप पाटीदार, रमेश तंवर ,राधेश्याम , अमरसिंह,सहित नगर अंजड के गणमान्य जन व नगर परिषद के कर्मचारी मौजुद रहै।
Tags
badwani