सिंगल यूज प्लास्टीक से मुक्त करने हेतु नगरपालिका द्वारा कपडा थैली वितरण कार्यक्रम आयोजित
महिलाओं एवं नागरिकों को कपडा थैली का वितरण किया गया
अलीराजपुर (रफीक कुरैशी) - शहर अलीराजपुर को सिंगल यूज प्लास्टीक से मुक्त करने हेतु स्थानिय नगर पालिका परिषद द्वारा नपा परिसर में कपडा थैली वितरण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में विषेष रूप से विधायक मुकेष पटेल, कलेक्टर सुरभि गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेष पटेल, एएसपी सीमा अलावा, नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल, नपा उपाध्यक्ष मकु परवाल सहित पार्षदगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में बडी संख्या में गणमान्य नागरिकगण, सैकडों की संख्या में महिलाएं और अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।
सिंगल यूज प्लास्टीक को मुक्त कराने पर दिया जोर
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र का पूजन, दीप प्रज्ज्वलन, एवं पुष्पमाला अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मुकेष पटेल ने कहा अलीराजपुर नगर सहित जिले को सिंगल यूज प्लास्टीक मुक्त बनाने के प्रयासो के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। इस काम को सामूहिक जिम्मेदारी के साथ सभी को मिलकर करना होगा। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टीक का उपयोग नहीं करने का आह्वान करते हुए कपडा थैली का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा सिंगल यूज प्लास्टीक का उपयोग नहीं कर हम गौमाता की रक्षा और हमारे आसपास के वातावरण और पर्यावरण को साफ और स्वच्छ बना सकते है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण और भूमिगत जल संरक्षण हेतु वाटर हार्वेस्टिंग तकनीक अपनाने का आह्वान किया। कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने कहा सिंगल यूज प्लास्टीक से पर्यावरण के साथ-साथ पषुओं को भी हानी पहुंच रही है। हम सभी का दायित्व है कि हम सिंग यूज प्लास्टीक का उपयोग नहीं करते हुए रोजमर्रा के कामकाज में कपडा थैली का ही उपयोग ही करें। यह सामूहिक जिम्मेदारी का काम है। सिंगल यूज प्लास्टीक मुक्त वातावरण हेतु सामूहिक प्रयास हेतु उन्होंने सभी को आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम को नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि अलीराजपुर नगर को सिंगल यूज प्लास्टीक से मुक्त करने का हमने बीडा उठाया है। नगरवासी सिंगल यूज प्लास्टीक का उपयोग नहीं करें इसके लिए नपा द्वारा कपडा थैली का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा हम अपने नगर को साफ और स्वच्छ बनाने के साथ-साथ पर्यावरण को भी बेहतर बनाने के विषेष प्रयास कर रहे है। उन्होंने बताया नगर पालिका द्वारा नगर में करीब पांच हजार कपडा थैली वितरण करने की कार्य योजना है। आने वाले दिनों में नगर में कपडा थैली का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को एसपी श्री श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा प्लास्टीक मुक्त वातावरण बनाकर हम सभी पर्यावरण को साफ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करते हुए वातावरण को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए सभी को आगे आने की आवष्यकता है। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेष पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर को सिंगल यूज प्लास्टीक से मुक्त करते हुए नगर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए सभी नागरिक आगे आए। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टीक से उत्पन्न होने वाली समस्याओं, गाय और अन्य पशुओं को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने नगर पालिका परिषद की कपडा थैली वितरण की पहल की सराहना करते हुए आमजन से कपडा थैली का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा सभी मिलकर संकल्प ले कि कपडा थैली का ही उपयोग करेंगे। नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित बडी संख्या में महिलाओं को कपडा थैली का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथिगण का पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। संचालन जितेन्द्र तंवर ने किया एवं आभार नगरीय आजीविका मिषन के श्री साहू ने माना।
Tags
jhabua