सैकड़ों ग्रामीण भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए | Sekdo gramin bhajpa chhod congress main shamil hue

सैकड़ों ग्रामीण भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए

सैकड़ों ग्रामीण भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए

थांदला (कादर शेख) - ग्राम पंचायत दौलतपुर धावड़ापड़ा एवं डूंगरी मुणिया फलिये के सैकड़ों भाजपा  कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए।कांग्रेस की नीतियों एवं योजनाओं से प्रभावित होकर सैकड़ों बीजेपी के ग्रामीण कार्यकर्ता ने कांग्रेस का दामन थामा।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा कि 15 साल के कुशासन को समाप्त कर जबसे कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आई है तब से आमजन के हितों की रक्षा देखभाल व अनेक अनेको योजनाएं जनता के हितों के लिए कांग्रेस पार्टी कर रही है।भाजपा के छल -कपट,झूठ,जनविरोधी रेवये के कारण आमजन कांग्रेस  की ओर देख रहा है।विधायक विरसिंह भूरिया ने समस्त कार्यकर्ताओं को फूलमाला पहनाकर कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर,नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल,सरपंच दिनेश डामोर,पप्पू डामोर,पूर्व सरपंच  मकना भाई,मिठूसिंह गणावा,शंम्भूसिंह डामोर,शहर युकां अध्यक्ष सुधीर भाबर आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे।उक्त जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने दी।

सैकड़ों ग्रामीण भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए

Post a Comment

Previous Post Next Post