संविधान दिवस पर शपथ तथा व्याख्यानमाला का आयोजन किया | Sanvidhan divas pr shapath tatha vyakhyanmala ka ayojan kiya

संविधान दिवस पर शपथ तथा व्याख्यानमाला का आयोजन किया

संविधान दिवस पर शपथ तथा व्याख्यानमाला का आयोजन किया

राणापुर (ललित बंधवार) - शासकीय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के अंतर्गत संविधान दिवस के उपलक्ष्य में प्रो.मीनाक्षी माली द्वारा समस्त स्टाफ एवं छात्र- छात्राओं को संविधान शपथ दिलाई गई। साथ ही व्याख्यान भी आयोजित हुए जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. के.आर. कनुडे ने की उन्होनें संविधान से सम्बंधित प्रमुख अनुचछेदो  की सन्क्षिप्त जानकारी दी। व्याख्यानमाला में डॉ. बी. एस. मुवेल ने विद्यार्थियों से संविधान के निर्माण एवं पालन पर चर्चा की। श्रीमती मिनल मोहनिया ने भारतीय संविधान को वसुधैव कुटुम्ब के माध्यम से समझाया, जो भारत को एक सूत्र में बाँधता हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृतिका श्रीवास्तव ने  किया आभार प्रो. नानूराम नर्गेश ने माना। कार्यक्रम में राधु भँवर, प्रो. एम. एस. चौहान, प्रीति पान्टेल तथा समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post