प्याज की बढ़ रही कीमतों ने निकाले आम आदमी के आंसू | Pyaj ki bad rhi kimato ne nikale aam admi ke ansu

प्याज की बढ़ रही कीमतों ने निकाले आम आदमी के आंसू

प्याज की बढ़ रही कीमतों ने निकाले आम आदमी के आंसू

धामनोद (मुकेश सोडानी) - आएदिन बढ़ रही महंगाई ने दो वक्त की रोटी खानी भी मुश्किल कर दी है। यहां तक कि प्याज के दाम तो आसमान छू रहे है। प्याज के दाम सुनकर ही लोगों का पेट भर जाता है। मौसम के बदलते ही प्याज के दामों में खासी बढ़ोतरी हुई है। एक ओर प्याज के बढ़े दामों से आम आदमी परेशान है तो वहीं दूसरी ओर दुकानदार भी सन्नाटे में बैठे दिखाई देते हैं। 

प्याज के बढ़ते दामों ने शहरवासियों की आंखों में आंसू ला दिए हैं। बाजार में  बिकने वाला प्याज कुछ दिन पहले 10-12 रुपये बिका करता था। जो आज थोक में 50 से 60 तथा फुटकर में ₹80 किलो बिक रहा है। इसके ही दाम इतने ज्यादा हैं तो आने वाले दिनों में तो प्याज लोगों को और भी रुला देगा। 

अभी ऐसे में इसके दाम और बढ़ने की संभावनाएं हैं। प्याज की बढ़ती कीमतों ने हर वर्ग और हर घर के बजट को प्रभावित किया है।। इस साल हुई बेमौसमी बरसात ने प्याज की फसल को प्रभावित किया है। कीमतों को और बढ़ा दिया है। 

तेजी से बढ़ रहे प्याज के दाम 

प्याजके दाम बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। घर में दाे वक्त दाल सब्जी में तो प्याज डलता ही है लेकिन अगर ऐसा ही चलता रहा तो लगता है कि हमें बिना प्याज वाली दाल सब्जी खानी पड़ेगी।

पहुंच से दूर हुआ प्याज 

प्याजही एक ऐसी चीज है कि आम लोगों की पहुंच में होता है। क्योंकि अगर सब्जी नहीं तो आम आदमी चटनी बना कर तो रोटी खा सकता है लेकिन अब तो आम आदमी चटनी भी नहीं बना पाएगा।

प्याज का कम उत्पादन महंगाई की है वजह 

होलसेलसब्जी  विक्रेता धर्मेंद्र कुशवाह का कहना है कि इस बार प्याज का उत्पादन बहुत कम हुआ है। इस कारण ही प्याज  धामनोद मंडी म में कम पहुंच रहा है। अब नासिक का प्याज आना शुरु हो गया है लेकिन कीमत बहुत अधिक है। जाहिर है कि आने वाले दिनों में प्याज के दाम और बढ़ सकते हैं। प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की आंखों में आंसू ला दिए हैं जो आदमी अपने घर की रसोई के लिए 5 किलो प्याज खरीदा था वह मात्र 5 नग प्याज घर ले जा रहे वह भी सिर्फ जरूरत के हिसाब से।

Post a Comment

Previous Post Next Post