प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन की जिला कार्यकारणी का हुआ विस्तार | Priyanka gandhi congress sangathan ki jipa karayakrni

प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन की जिला कार्यकारणी का हुआ विस्तार

राकेश गुप्ता हुये जिला अध्यक्ष नियुक्त, गोहे जिला, अतीक खान बने तहसील प्रवक्ता जिला बैठक में बनाई कार्य की रणनीति

प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन की जिला कार्यकारणी का हुआ विस्तार

आमला (रोहित दुबे) - प्रियंका गांधी कांग्रेस संघठन की जिले में बढ़ती लोकप्रियता एवं संघठन की कार्यप्रणाली को देख युवाओ के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लगाव भी प्रियंका गांधी संघठन की ओर जुड़ता दिखाई पड़ रहा है।बुधवार प्रियंका गांधी कांग्रेश संगठन के बैनर तले बैतूल में आयोजित हुई जिला बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं एवं कांग्रेस सक्रिय कार्यकर्ताओ ने जुड़ संगठन को मजबूती प्रदान करने की पहल की है।

प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन की जिला कार्यकारणी का हुआ विस्तार

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत नव नियुक्त पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ को पुष्प माला पहना कर की गई।बाद उदबोधन की बेला की शुरूआत की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मुलताई पंजाबराव बोड़खे ने कहा मनुष्य के जीवन कर्म ही सर्वपरि है।चाहे आप किसी भी संघठन से जुड़ कर कार्य करो लेकिन हमारा लक्ष्य एक ही होना चाहिए।आप प्रियंका कांग्रेस संगठन से जुड़ निश्चित ही कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। आप लोगो जब भी मेरी जरूरत महसूस हो में सदैव आपके साथ खड़ा हु।वहीं प्रियंका कांग्रेस प्रमुख रमेश भाटिया ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दे संगठित होकर कार्य करने की बात कही।वही रास्ट्रीय सचिव विजय अतुलकर ने नव नियुक्त पदाधिकारियो को सुभ कामनाए प्रेषित कर सगठन हित में कार्य करने की बात कही।

इन्हें मिली नवीन नियुक्ति - जिला बैठक में प्रियंका गांधी संघटन के राष्ट्रीय सचिव विजय अतुलकर एवं प्रदेश इकाई प्रमुख हाजी सलीम एवं रमेश भाटिया वसीम खान की अनुसंसा पर प्रियंका गांधी कांग्रेस संगठन बैतूल के जिला अध्यक्ष पद पर राकेश गुप्ता,--  जिला प्रवक्ता हरिप्रसाद गोहे, तहसील प्रवक्ता अतीक खान एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष पद पर राजेश पाटिल को नियुक्ति प्रदान की गई।इनकी नियुक्ति पर सभी ने बधाई प्रेषित की है।इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक मुलताई पंजाबराव बोड़खे,विजय अतुलकर, राकेश गुप्ता, राजेश पाटिल, मोहन सिंह परिहार हाजी सलीम, सत्तू यादव,अतीक खान, वसीम खान, हरिप्रसाद गोहे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।नवीन नियुक्ति पर प्रियंका गांधी कांग्रेस रास्ट्रीय सचिव विजय अतुलकर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मिर्जा बेग उपाध्यक्ष तोहित आलम रमेश भाटिया, वसीम खान का आभार जताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post