प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं को योजनाओं से होने वाले लाभों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है - प्रभारी मंत्री बघेल | Pradesh sarkar ki jan hiteshi yojnao ko yojnao se hone wale labh

प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं को योजनाओं से होने वाले लाभों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है - प्रभारी मंत्री बघेल

प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं को योजनाओं से होने वाले लाभों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है - प्रभारी मंत्री बघेल

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार झाबुआ जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने हेतु बूथ स्तर तक कार्य योजना बनाकर उसे क्रियान्वित करना है तथा प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं को योजनाओं से होने वाले लाभों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है साथ ही  क्षेत्र के सभी लोगों का विश्वास जीतकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करना होगा  उक्त  बाते  बुधवार   को  स्थानीय  सर्किट  हाउस  परिसर  मे  आयोजित  जिला  स्तरीय  समन्वय  समिति  की  बैठक  मे  जिला  प्रभारी  मंत्री  सुरेंद्र  सिंह  बघेल ने कही ! श्री  बघेल  ने  झाबुआ विधानसभा के नवनियुक्त विधायक कांतिलाल भूरिया को बधाई देते हुए कांग्रेस पार्टी के जुझारू कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार मानते हुएकहा  की  आप लोगों की मेहनत से ही हमें यह सफलता प्राप्त हुई है यह तो हमारी शुरुआत है  हमें  लगातार  कड़ी मेहनत करनी होगी तथा आने वाले चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से विजय होवे,   ऐसा  अभी से प्रयास करना होगा प्रभारी मंत्री ने आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह  पूरा  करने में विश्वास रखती है हमने चुनाव में क्षेत्र के विकास के लिए जो वादे किए थे उसे हमें आने वाले समय में पूरा करना होगा हमें सभी को अपने विश्वास में लेकर क्षेत्र के विकास हेतु शासन स्तर पर जो भी जो भी योजनाएं क्षेत्र के विकास के लिए मिल सकती है उसके लिए हमें विधायकों के साथ मिलकर कार्य को अंजाम देने हेतु जुटना  होगा जिससे कि लोगों के मन में  कांग्रेस  के  प्रति जगह बन सके आने वाले चुनाव में चुनाव में कांग्रेस को कांग्रेस को और अधिक सफलता प्राप्त हो सकेे  इस  हेतु  अभी से जुट  जाना होगा इस अवसर पर नवनियुक्त विधायक कांतिलाल भूरिया ने भीइस  अवसर  पर  सम्बोधित  करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी दिसंबर के प्रथम सप्ताह में झाबुआ जिले के दौरे पर पधार रहे हैं उनकी मंशा अनुसार झाबुआ के विकास हेतु रोड मैप बनाने की आवश्यकता है जिससे कि झाबुआ एवं अन्य क्षेत्रों  मे  विकास की गंगा बहे तथा लोगों छिंदवाड़ा की तर्ज पर सुविधा उपलब्ध हो सके श्री भूरिया ने अपनी जीत पर प्रभारी मंत्री एवं कांग्रेस के जांबाज  सिपाहियों का आभार मानते हुए कहा कि अब हमें और अधिक मेहनत से कांग्रेस संगठन को मजबूत करना होगा संगठन में जो खामियां हैं उसे दूर करना होगा श्री भूरिया ने समय-समय पर समय-समय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष से समन्वय समिति की बैठक बुलवाकर सदस्यों  से  आगामी  रुपरेखा    तैयार करने की बात कही जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा  की  प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में चुनाव हेतु जो सफल रणनीति बनाई गई थी  उसकी सराहना करते हुए कहा कि इस सफल रणनिति  के कारण कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से  विजयी  हुई है

प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं को योजनाओं से होने वाले लाभों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है - प्रभारी मंत्री बघेल

आने वाले चुनावो  में भी हमें रणनीति बनाकर संगठन  को मजबूत बनाना होगा आने वाले चुनावो  में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से जीत हमें  अभी से रणनीति बनाकर उसे क्रियान्वित करना होगा इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश दोषी  पूर्व  विधायक  जेवियर  मेडा  सहित अन्य वक्ताओं ने अपने अपने सुझाव दिए इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हनुमंत सिंह डाबड़ी शांतिलाल पडियार युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाभर कांग्रेस पदाधिकारी प्रकाश रांका गुरु प्रसाद अरोड़ा जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष अध्यक्ष रूप सिंह डामोर एवं हेमचंद डामोर प्रवक्ता हर्ष भट्ट आचार्य नामदेव साबिर पेट्रोल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर अग्नि नारायण सिंह नरेंद्र पाल सलूमिया कैमता   डामोर यामीन  शेख  जिला पंचायत अध्यक्ष शांति डामोर जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राठौड़नगर पालिका अध्यक्ष मनूबेन डोडियार  कांग्रेस नेता राजेश भट्ट  मनोहर  भंडारी आशीष भूरिया मथियास  भूरिया  जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री सुरेश मुथा श्रीमती कलावती गहलोत श्रीमती शारदा भाबोर शंकर सिंह भूरिया गोपाल शर्मा मालू डोडियार आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post