नवागत डिप्टी कलेक्टर ज्योति परस्ते एवं लक्ष्मीनारायण गर्ग का मप्र कर्मचारी कांग्रेस ने किया स्वागत
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में नवागत डिप्टी कलेक्टर के रूप में सुश्री ज्योति परस्ते एवं लक्ष्मीनारायण गर्ग द्वारा पदस्थ होने पर दोनो वरिष्ठ अधिकारियों का मप्र कर्मचारी कांग्रेस जिला इकाई द्वारा उनके कक्ष में जाकर भावभरा स्वागत किया गया तथा जिले में पदस्थापना हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।
दोनो अधिकारीद्वय का स्वागत करने उनके कक्ष में मप्र कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भेरूसिंह सोलंकी के साथ जिला उपाध्यक्ष हेलन वसुनिया, कार्यालयनीय सचिव विजय तोमर, मीडिया प्रभारी गौरव सोलंकी एवं अशोक चैहान तथा कल्याण अहिरवार आदि पहुंचे। जहां सुश्री ज्योति परस्ते एवं लक्ष्मीनारायण गर्ग का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें मप्र कर्मचारी कांग्रेस के कार्यों से अवगत करवाते हुए इस संगठन के बारे में जानकारी दी। साथ ही संगठन के जिला पदाधिकारियों ने इस दौरान कर्मचारियो की समस्याओं से अवगत करवाने के साथ जिले की स्थिति से भी अवगत करवाया। अंत में दोनो वरिष्ठ अधिकारियों को मप्र कर्मचारी कांग्रेस की ओर से शुभकामनाएं दी गई।
Tags
jhabua