मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के जन्मदिन पर कांग्रेस कमेटी ने फल वितरण किए | Mukhyamantri kamalnath ji ke janmdin pr congress comety ne fal

मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के जन्मदिन पर कांग्रेस कमेटी ने फल वितरण किए

मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के जन्मदिन पर कांग्रेस कमेटी ने  फल वितरण किए

गंधवानी (महेश सिसोदिया) - प्रदेश के मुख्यमंत्री  कमलनाथ जी के जन्मदिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंधवानी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी में मरीजों को फल वितरित किए गए साथ ही एनआरसी वार्ड में भर्ती कुपोषित बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का जन्म दिवस मनाया गया।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल सिंह सिंह बरनाला ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं और विकास कार्य किए जा रहे हैं हैं ईश्वर से कामना करता हूं कि वह स्वस्थ रहें और अपने मार्गदर्शन  में प्रदेश को इसी तरह तरक्की की राह पर ले जाएं।

ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष आशिक खान ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के जन्मदिन पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि वो स्वस्थ रहें और मध्य प्रदेश को अपने मार्गदर्शन से 

नई ऊंचाइयों पर ले जाए।

वरिष्ठ कांग्रेसी राम खंडेलवाल ने कहा कि  गंधवानी की  कांग्रेस कार्यकर्ता की ओर  से माननीय मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को जन्मदिवस की बहुत-बहुत शुभकामना देता हूं साथ ही ईश्वर से कामना करता हूं कि वह स्वस्थ रहें ।

गंधवानी  जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कमला  धार्वे  ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहे हैं और जनहित की योजनाएं चल रही है  मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देती हूं।

वरिष्ठ कांग्रेसी वालिया चौहान ने कहा  कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने पूर्व सरकार से मिले खाली खजाने के बावजूद मध्य प्रदेश में कई योजनाएं लागू  कर गरीब वर्ग को लाभ देने का काम किया है मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से कामना करता हूं कि वह स्वस्थ रहें।

इस मौके पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एचसी आर्य पत्रकार सुधीर पांडे सोनू गुप्ता बबलू शर्मा टीकम वर्मा महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कीर्ति राणे रविंद्र राठौर  फिरोज खान मोनू राठौर  निशान सिंह राहुल सिंह दीपक धार्वे धनसिंह डोडवे शिवा भाई संतोष भाई पानवा  राहुल मुजाल्दे पदम सिंह आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post