जिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - जिला कांग्रेस कमेटी मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्म दिवस धूमधाम से मनाएंगी। स्थानीय टाकीज चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला मीडिया प्रभारी रफ़ीक कुरेशी ने बताया कि सोमवार 12 बजे मप्र के विकासशील मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गरीब वर्गों ओर निराशीतो को कंबल वितरित किये जायेंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया, क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल,नपाध्यक्ष सेना पटेल सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष महेश पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौड़ ने समस्त ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, अल्पसंख्यक विभाग, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, एनएसयूआई, आईटी सेल के पदाधिकारीयो, समस्त पार्षदगण ओर पंच-सरपंचो को उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है।
Tags
jhabua
