झूठे वादे कर कांग्रेस ने किसानों से किया छल, अतिवृष्टि के चलते किसान परेशान - सांसद डामोर | Jhute wade kr congress ne kisano se kiya chhal

झूठे वादे कर कांग्रेस ने किसानों से किया छल, अतिवृष्टि के चलते किसान परेशान - सांसद डामोर

भाजपा ने बिजली, अतिवृष्टि, कर्ज माफ सहित अन्य मुददो पर किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव

झूठे वादे कर कांग्रेस ने किसानों से किया छल, अतिवृष्टि के चलते किसान परेशान - सांसद डामोर

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - भाजपा कार्यालय से सांसद गुमानसिंह डामोर के नेतृत्व में ढोल-ढमाकों के साथ रैली प्रारंभ हुई जो पोस्ट आफिस चैराहा, झंडा चैक, रामदेव मंदिर, दाहोद नाका होते हुए कलेक्टर कार्यालय पर पहुंची। जहां पहुंचने के बाद कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान ग्रामीण किसानों द्वारा लाए गए बिजली के बीलो की होली भी जलाई गई। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक नागरसिंह चोहान एवं माधोसिंह डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भदू भाई पचाया सहित बड़ी संख्या में पंच, सरपंच, जपं सदस्य सहित किसान व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

झूठे वादे कर कांग्रेस ने किसानों से किया छल, अतिवृष्टि के चलते किसान परेशान - सांसद डामोर

प्रदेश सरकार ने एक भी वादे पुरे नही किए

सांसद डामोर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज से 11 माह पूर्व कांग्रेस द्वारा अपने वचनपत्र में यह वचन दिया गया था कि उनकी सरकार बनने के बाद वे किसानों के कर्ज माफ करेंगे। किसानों को इस बात के लिए आश्वस्त किया गया था की 24 घंटे बिजली दी जाएगी और उनके बीलो को आधा किया जाएगा। लेकिन 11 माह बीत जाने के बाद भी ना तो किसानों के कर्ज माफ हुए और ना ही बिजली के बील हाफ हुए। वहीं वर्तमान में हुई अतिवृष्टि के चलते किसानों की 80 से 100 प्रतिशत तक की फसल गलकर नष्ट हो गई है। लेकिन मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा अब तक किसानों के खेतो में जाकर नुकसानी का आकलन नहीं किया गया है। इन सभी मुददो को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ है और वह किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर उन्हें न्याय दिलाने का काम करेगी। पूर्व विधायक चोहान ने कहा कि कांग्रेस द्वारा दिए गए वचन पत्र के वचनो को कांग्रेस सरकार ने अभी तक अंश मात्र भी लागू नहीं किया। कांग्रेस के वचनपत्र में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, रोजगार संबंधी बाते, बिजली के बील कम करना, हर किसान का कर्जा माफ करना सहित अनेक वादे किए थे। लेकिन अब लगता है की कांग्रेस के द्वारा झूठ बोलकर वोट लिए गए थे। उन्हें जनता के हितो से कोई सरोकार नहीं है। जोबट के पूर्व विधायक  डावर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों से वादा किया था की कांगे्रस की सरकार बनने के बाद यदि 10 दिन में किसानों के 2-2 लाख रूपए तक के कर्ज माफ नहीं हुए तो वे प्रदेश का मुख्यमंत्री बदल देंगे। लेकिन वे खूद कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर भाग खड़े हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष शाह ने कहा कि आमजनो से जूड़े हुए मुददो को लेकर भाजपा आज कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर रही है। शाह ने कहा कि हम कांग्रेस को इस बात को लेकर मजबूर कर देंगे की वे अपने वचन पत्र में दिए गए वचनो को निभाए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह ने किया एवं आभार जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post