कलेक्टर ने निरोगी काया अभियान के कार्यों की समीक्षा की | Collector ne nirogi kaya abhiyan ke karyo ki samiksha ki

कलेक्टर ने निरोगी काया अभियान के कार्यों की समीक्षा की

कलेक्टर ने निरोगी काया अभियान के कार्यों की समीक्षा की

आलीराजपुर (रफ़ीक कुरेशी) - निरोगी काया अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने ऑनलाइन इंट्री करने वाले कर्मचारियों के कायों का औचक निरीक्षण करते हुए आवष्यक निर्देष दिए। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ प्रकाष ढोके, सिविल सर्जन डॉ. आर मंडल सहित अन्य स्टॉफ अधिकारी--कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने सख्त निर्देष दिए कि काम में किसी भी स्तर पर कोताही ना बरती जाए। नियमित रूप से षिविरों का आयोजन किया जाए। षिविरों में कोई भी चिकित्सक एवं मैदानी स्टॉफ अनुपस्थित ना रहे। षिविरों की डाटा इंट्री नियमित रूप से प्रतिदिन की जाए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नही की जाए। जिले के समस्त पीएचसी और सीएचसी केन्द्रों पर वेलनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाए। 

कलेक्टर  ने काया कल्प अभियान के कार्यों की समीक्षा की

काया कल्प अभियान के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कलेक्टर श्रीमती  गुप्ता ने ली। उन्होंने उक्त कार्य के तहत आवष्यक  निर्देष दिए तथा औचक निरीक्षण करते हुए कार्यों को समय सीमा में सुधार के निर्देष दिए। इस अवसर पर एसडीएम  संजीव पांडे, सीएमएचओ डॉ प्रकाष ढोके, सिविल सर्जन डॉ. आर मंडल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। जिला अस्पताल में उचित सफाई व्यवस्था सुनिष्चित करने के साथ-साथ अस्पताल परिसर में लगे झाडियों को हटाने के निर्देष दिए। अस्पताल परिसर में अनावष्यक वाहनों का प्रवेष नहीं हो इसके लिए आवष्यक निर्देष दिए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post