भाजपा नगर मंडल अध्यक्षों की घोषणा की
उज्जैन (दीपक शर्मा) - भारतीय जनता पार्टी नगर जिला उज्जैन के संगठन निर्वाचन हेतु संगठन के सभी वरिष्ठ नेतागण, नगर पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों एवम बूथ अध्यक्षों से व्यापक चर्चा के उपरांत चुनाव पर्यवेक्षक , चुनाव अधिकारी, सह चुनाव अधिकारी द्वारा मंडल निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कर मंडल अध्यक्षों के नामों की अनुशंसा की गई एवम परिणाम स्वरूप जिला चुनाव अधिकारी श्री रामेश्वर शर्मा एवम सह अधिकारी श्री रमेश शर्मा द्वारा निम्न मंडल अध्यक्ष निर्वाचित कर घोषित किये गए !
माधवनगर मंडल - श्री पर्वत सिंह जाट
पं दीनदयाल मंडल - श्री परेश कुलकर्णी
केशव नगर मंडल - श्री राजकुमार बंशीवाल
महराजवाड़ा मंडल - श्री विजय चौधरी
दौलतगंज मंडल - श्री दिग्गविजय सिंह
सराफा मंडल - श्री अजय तिवारी
कार्तिकचौक मंडल - श्री हेमंत वर्मा
जीवाजीगंज मंडल - श्री जितेंद्र कुमावत
विक्रमादित्य मंडल - श्री मनीष चौहान
इनकी नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष श्री विवेक जोशी सांसद श्री अनिल फिरोजिया , विधायक श्री पारस जैन , डॉ मोहन यादव ,महापौर श्रीमती मीना जोनवाल सहित सभी वरिष्ठों ने बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करी।
Tags
dhar-nimad

