आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने में पंडित नेहरूजी का अहम योगदान - श्री पटेल | Ajadi se lekar ajad bharat ko samradh banane main pandit nehruji ka aham yogdan

आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने में पंडित नेहरूजी का अहम योगदान - श्री पटेल

देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरु की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने में पंडित नेहरूजी का अहम योगदान - श्री पटेल

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) -  जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे गुरुवार को आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरु की 130 वे जन्मदिवस जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्व. पंडित नेहरु के चित्र पर माल्यापर्ण उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित कि गई। वहि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल एवं क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल सहित कांग्रेसी नेताओ ओर कार्यकर्ताओ ने स्थानिय तीखी ईमली स्थित स्कुल एवं आगनवाडी केंद्र पहुचकर छात्रो के बिच खुशिया मनाकर बाल दिवस के रुप मे नेहरुजी की जयंती मनाई। इस दोरान उन्होने स्कुली बच्चो को फल-बिस्कुट का वितरण भी किया। 

आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने में पंडित नेहरूजी का अहम योगदान - श्री पटेल

कांग्रेसी नेताओ ने स्कुली बच्चो को फल-बिस्कुट विरतण किए

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला मिडिया प्रभारी रफीक कुरेशी ने बताया कि मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय सहित आसपास के ब्लाक स्तरो पर कांग्रेस पार्टी द्धारा पुर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित नेहरु की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय कार्यक्रम मे कांग्रेसी नेताओ द्धारा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर स्व. नेहरुजी के चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दोरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओ द्धारा चाचा नेहरु अमर रहे, जब तक सुरज चांद रहेगा-नेहरुजी का नाम रहेगा जेसे नारे लगाए। पश्चात जिलाध्यक्ष महेश पटेल एवं विधायक मुकेश पटेल तीखी ईमली स्थित माध्यमिक शाला भवन एवं आगनवाडी केंद्र मे पहुंचे। वहां पर शाला भवन परिषर मे स्व. नेहरुजी को पुष्पांजली दी गई। इस दोरान कांग्रेसी नेताओ ने स्कुली छात्रो एवं आगनवाडी के बच्चो को फल-बिस्कुट वितरित किए। इस अवसर पर स्कुल की प्राचार्य, शिक्षकगण एवं स्टाफ भी उपस्थित था। पुष्पांजली सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पूरा देश पंडित नेहरुजी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा। देश की आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने में पंडित नेहरूजी का अहम योगदान रहा है। वह स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता मे से एक थे। पंडित नेहरू आधुनिक भारत का निर्माता थे। नेहरूजी के विचारों ने लाखों युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया था। जिनके योगदान ओर बलिदान को देश कभी भुल नही सकता है। इस अवसर पर विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि देश के आजाद होने के बाद पंडित नेहरूजी ने शिक्षा, सामाजिक सुधार, आर्थिक क्षेत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा और औद्योगीकरण सहित कई क्षेत्रों में कई महत्वपुर्ण कार्य किए। आजादी के बाद नेहरूजी ने देश की तस्वीर बदलने के लिए कई कड़े फैसले लिए ओर उन फैसलों ने ही देश को आर्थिक मोर्चे पर मजबूत बनाया। पंडित नेहरूजी अपने विचारों और अपने उल्लेखनीय कार्यों की वजह से ही महान बने, जिसके लिए देश उनका सदेव आभारी रहेगा। 

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, युवक काग्रेस अध्यक्ष बापु पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल थेपडिया, राजेंद्र टवली, डाँ. एएम शेख, भुरसिंह डावर, ईसामुददीन कान्ट्रेक्टर, सुरेश सारडा, विधायक मिडिया प्रभारी आशुतोष पंचोली, धनराज कोठारी, मंसुर मंर्चेंट, सोनु वर्मा, राहुल भयडिया, ईरफान मंसुरी, चितल पंवार, अंकित माहेश्वरी, विक्की डुडवे, धनराज राठोड सहित बडी संख्या मे कांगे्रसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments